Bhopal News: पैसा वापस मांगने गई विंध्याचल भवन की महिला क्लर्क को चप्पल फेंककर नौकरानी के पिता ने धमकाया, प्रकरण दर्ज

भोपाल। विंध्याचल भवन में पदस्थ महिला सीनियर क्लर्क को धमकाने और गाली—गलौज करने का मामला सामने आया है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर थाना क्षेत्र की है। पीड़िता ने नौकरानी को पैसा उधार दिया था। उसी पैसे को लेकर पूरा विवाद हुआ और मामला थाने में पहुंचा था।
किराए का मकान लेने के लिए मांगे थे रूपए
टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार मीरा पांडे पिता स्वर्गीय गिरीश नाथ पांडे उम्र 53 साल हर्षवर्धन नगर (Harshwardhan Nagar) में रहती हैं। वे उद्योग विभाग में पदस्थ हैं। फिलहाल विंध्याचल भवन (Vindhyachal Bhawan) में मीरा पांडे (Meera Pandey) की पोस्टिंग हैं। उनके घर पर काम करने वाली बाई के कहने पर उसकी बेटी को तीन हजार रुपए उधार दे दिए थे। यह रकम उसे किराए का मकान लेने के लिए जरुरत थी। पैसा लेने के बाद काम वाली बाई ने आना छोड़ दिया था। लगभग छह महीने बाद मीरा पांडे उसे तलाशते हुए मद्रासी कॉलोनी (Madrasi Colony) में स्थित घर पहुंची। वहां मां—बेटी तो नहीं मिली लेकिन, काम वाली बाई का पति मिल गया। उससे पैसों को लेकर बोला तो वह भड़क गया। घटना 26 अप्रैल की रात लगभग साढ़े आठ बजे हुई थी। आरोपी ने गाली—गलौज करते हुए चप्पल उठाकर महिला क्लर्क की तरफ मारा। हालांकि वह उसको नहीं लगी। टीटी नगर थाना पुलिस ने इस मामले में 27 अप्रैल को प्रकरण 255/26 दर्ज कर लिया है। नौकरानी के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी इसमें की जाएगी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।