Bhopal Crime News: फसल कटाई के लिए आ रहा हार्वेस्टर पलटा

Share

Bhopal Crime News: एक व्यक्ति की मौत, दो लोग गंभीर

Bhopal Crime News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) के ईटखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार हार्वेस्टर पलट गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी है। दुर्घटना के वक्त हार्वेस्टर में पांच लोग सवार थे। हार्वेस्टर गेहूं कटाई के लिए पंजाब के फिरोजपुर से आया था।

ब्रेकर में उछला था हार्वेस्टर

ईंटखेड़ी थाना पुलिस के अनुसार सुखचेन सिंह (25) पंजाब के फिरोजपुर जिले का रहने वाला था। वह हार्वेस्टर लेकर फसल कटाई के लिए भोपाल आ रहा था। मंगलवार—बुधवार की दरमियानी रात लगभग तीन बजे दुर्घटना हुई थी। हादसे के वक्त हार्वेस्टर स्पीड ब्रेकर में उछला था। दुर्घटना डोबरा जोड़ के पास हुई थी। क्रेन की मदद से हार्वेस्टर सीधा किया गया। हार्वेस्टर को नीरज चला रहा था। हादसे में सुखचेन सिंह (Sukhchain Singh) की मौके पर मौत हो गई थी। हार्वेस्टर सीहोर की तरफ जा रहा था। हादसे में राजकुमार (Rajkumar) और नीरज (Neeraj) नाम के युवक घायल हैं। पुलिस ने नीरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि हार्वेस्टर पंजाब (Punjab) से 11 फरवरी को सीहोर के लिए निकला था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन के लिए पुलिस ने नेता जी को घर से निकलने ही नहीं दिया, नजरबंद नेता ने जब कैमरे में बोला तो यह हाल हुआ

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: लेक्चरर पर हमला
Don`t copy text!