Bhopal News: सड़क दुर्घटना में जख्मी व्यक्ति की मौत

Share

Bhopal News: दो दिन बाद भी दुर्घटना करने वाले वाहन को लेकर स्थिति साफ नहीं कर सकी पुलिस

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। सड़क दुर्घटना में जख्मी एक व्यक्ति की मौत (Road Mishap) हो गई है। वह दो दिन पहले जख्मी हुआ था। इसके अलावा एक गरीब व्यक्ति की लाश मिली है। दोनों मामले भोपाल देहात (Bhopal News) क्षेत्र में स्थित बिलखिरिया थाने में पहुंचे थे। इसमें से एक दुर्घटना से हुई मौत का मामला है। जिसमें पुलिस के अधिकारी स्थिति साफ नहीं कर सके हैं। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिए हैं।

अफसरों के फोन थे बंद

बिलखिरिया थाना पुलिस के अनुसार 01 जनवरी की रात लगभग आठ बजे पटेल नगर स्थित नागपुर अस्पताल से डॉक्टर हरिओम ने एक व्यक्ति के मौत की सूचना दी थी। वह अस्पताल में 30 जनवरी की शाम लगभग साढ़े सात बजे सड़क दुर्घटना में जख्मी होने के बाद आया था। शव की पहचान रमेश पिता रतिराम उम्र 35 साल के रुप में हुई है। वह सीहोर स्थित बरखेड़ी में रहता था। रमेश (Ramesh) का सागौनी पलरिया काशी के पास दुर्घटना हुई थी। अभी परिजनों से पुलिस ने पूछताछ नहीं की है। दुर्घटना स्थल और आरोपी वाहन को लेकर पता लगाने थाना प्रभारी और जांच अधिकारी से संपर्क किया गया था। दोनों अधिकारियों के फोन बंद आ रहे थे। हालांकि बिलखिरिया पुलिस मर्ग 04/22 दर्ज किया है। इसके अलावा बिलखिरिया थाना पुलिस मर्ग 03/22 भी दर्ज किया है। यह घटना (Bhopal Road Accident) कोकता ट्रांसपोर्ट नगर स्थित फुटपाथ की है। यहां 65 वर्षीय रमेश नाथ की मौत हुई है। वह फुटपाथ पर भीख मांगकर जीवन जी रहा था।

यह भी पढ़ें:   MP Cop News: एमपी पुलिस के लिए इंटेलीजेंस यूनिट बना अभिमन्यु दल

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!