Bhopal News: शहर में दो युवतियों से बलात्कार की घटनाएं

Share

Bhopal News: होटल में काम करने वाली महिला की बेटी को सात महीने का गर्भ भी ठहरा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान बलात्कार के दो मुकदमे (Two Woman Rape News) दर्ज किए गए हैं। यह घटनाएं भोपाल सिटी (Bhopal News) के अरेरा हिल्स और गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने दोनों मामलों के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक मामले में पीड़िता को सात महीने का गर्भ भी है।

यह बोलकर बनाए थे संबंध

अरेरा हिल्स थाना पुलिस के अनुसार 01 जनवरी की शाम लगभग छह बजे 73/22 धारा 376/376(2)एन (बलात्कार और कई बार बलात्कार) का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत 19 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई है। वह वल्लभ नगर झुग्गी बस्ती में रहती है। वह कक्षा दसवीं तक पढ़ी है। पिता की मौत हो गई है। मां होटल में नौकरी करती है। इस मामले में आरोपी भूपेन्द्र काजले (Bhupendra Kajle) है जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का पिता दिल्ली में काम करता है। यहां वह भाई के साथ रहता है। आरोपी ड्रायवरी का काम करता है। आरोपी ने पीड़िता से शारीरिक संबंध (Girl Rape Case) शादी करने का झांसा देकर बनाए थे। इधर, गौतम नगर थाना पुलिस ने 01 जनवरी की दोपहर ढ़ाई बजे 106/22 धारा 376(2)एन (कई बार बलात्कार) का मामला दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी 28 वर्षीय सौरभ तोमर (Sourabh Tomar) है। उसने बी.कॉम किया है। घटनाक्रम को लेकर थाना पुलिस स्थिति साफ नहीं कर सकी है।

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!