Bhopal News: तेज रफ्तार बोलेरो का टायर फटा, एक की मौत

Share

Bhopal News: हिनोतिया में गमी वाले परिवार से मिलकर लौट रहे थे

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) बैरसिया इलाके से मिल रही है। यहां तेज रफ्तार बोलेरो कार से भीषण दुर्घटना हुई। यह हादसा टायर के फटने के कारण हुआ था। बोलेरो में छह लोग सवार थे जो कि हिनोतिया में एक परिवार से मिलकर घर की तरफ लौट रहे थे। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि पांच लोगों को मामूली चोटें आई है।

घायलों को मिली छुट्टी

बैरसिया थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना 16 अगस्त की दोपहर लगभग तीन बजे इक्का सेठ वेयर हाउस के नजदीक हुई थी। बोलेरो में गजराज सिंह राजपूत, श्याम सिंह, गोविंद सिंह, बल बहादुर, अरविंद और देवराज गुप्ता सवार थे। सभी हिनोतिया में एक गमी वाले परिवार से मिलकर वापस लौट रहे थे। ड्रायवर सीट के हिस्से का पिछला पहिया जोरदार धमाके के साथ फटा था। जिसके बाद बोलेरो अंसतुलित होकर पलट गई थी। घायलों को करोद स्थित जीवनश्री अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शाम 6 बजे 50 वर्षीय गजराज सिंह राजपूत (Gajraj Singh Rajput) की मौत हो गई। वह नरेला दामोदर इलाके में रहता था। पुलिस ने मर्ग 58/21 दर्ज कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। घायलों को सामान्य इलाज के बाद छु्ट्टी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें: हरियाणा के मेवात इलाके से यह शातिर चार बदमाश सिर्फ एटीएम को निशाना बनाने के लिए आते थे, जानिए क्यों

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कांस्टेबल के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज
Don`t copy text!