Bhopal News: नर्सिग काॅलेज की महिला कर्मचारी के घर से चेन चोरी 

Share

Bhopal News: नौकरानी पर है परिजनों को शक, मोबाइल बंद करके गायब संदेही

Bhopal News
अयोध्या नगर पुलिस थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। नर्सिग काॅलेज की एक महिला कर्मचारी की चेन चोरी हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News)शहर के अयोध्या नगर इलाके की है। इस मामले में घर मालिक को नौकरानी पर शक है। वह कई दिनों से गायब है और मोबाइल भी बंद आ रहा है। इसके अलावा हनुमानगंज, एमपी नगर और अशोका गार्डन में भी चोरी की वारदातें हुई है।

नौकरानी पर है शक

अयोध्या नगर थाना पुलिस के अनुसार 6 सितंबर की रात लगभग सवा नौ बजे 326/22 धारा 380 सादा चोरी का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत न्यू मीनाल निवासी स्वाति सिन्हा पति अभिजीत सिन्हा उम्र 50 साल ने दर्ज कराई है। इस मामले में फिलहाल आरोपी अज्ञात है। चोरी गई संपत्ति सोने की चेन है जो 27 जून को उसे नहीं मिली थी। उस वक्त स्वाति सिन्हा (Swati Sinha) नहाने गई थी। परिवार को नौकरानी पर शक है जो कि उसी दिन से गायब भी है। स्वाति सिन्हा एक नर्सिग काॅलेज में नौकरी करती है। जबकि पति अभिजीत सिन्हा भेल में जाॅब करते हैं। इधर, हनुमानगंज पुलिस ने 628/22 धारा 379 खुले स्थान से सामान चोरी होने का मामला दर्ज किया है। शिकायत सुभाष वाधवानी (Subhash Waswani) ने दर्ज कराई। उनकी जुमेराती स्थित दुकान के बाहर से तेल का पीपा चोरी गया है।

मवेशी चोरी पर जारी है आक्रोश

Bhopal News
File Image

इसके अलावा एमपी नगर थाना पुलिस ने 374/22 धारा 380 सादा चोरी का मामला दर्ज किया है। घटना (Bhopal News) जा भोजनालय में हुई थी। शिकायत आशीष राय (Ashish Rai) ने दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि रेस्टोरेंट के काउंटर से उनका मोबाइल चोरी गया है। वहीं अशोका गार्डन थाना पुलिस ने 651/22 धारा 379 खुले स्थान से मवेशी चोरी होने का मामला दर्ज किया है। घटना 26 जून को एकतापुरी मैदान के नजदीक हुई थी। शिकायत राम यादव (Ram Yadav) ने दर्ज कराई है। उनकी दो गाय चोरी हुई है। सूत्रों ने बताया कि इसी इलाके से दो दर्जन से अधिक गाय चोरी गई है। जिसकी शिकायतें थाने में हो चुकी है। पुलिस ने कई मामलों में गुम मवेशी दर्ज किया है। प्रकरण से जुड़े एक संदेही का वाहन भी थाने में जब्त है। जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पंचमुखी मंदिर से मोबाइल चोरी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

BHopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!