Lady Cheater Meena ठग क्वीन मीना को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

Share

Lady Cheater Meena: राजधानी में दो वारदातों को तीन दिन के भीतर अंजाम देकर भाग गई थी दिल्ली, असली लेकर नकली गहनों को थमा देती थी जालसाज

Lady Cheater Meena
क्राइम ब्रांच थाना— फाइल फोटो

भोपाल। जालसाजों की रानी मीना। इस नाम से मशहूर महिला को पुलिस ने दबोचा है। यह कार्रवाई भोपाल शहर के क्राइम ब्रांच ने की है। जालसाज महिला ने दो दिनों के भीतर तीन ठगी की वारदात की थी। यह महिला बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाती थी। उनके असली जेवरात लेकर रूमाल में नकली जेवरात देकर भाग जाती थी। यह घटनाएं भोपाल (Lady Cheater Meena) शहर के कोहेफिजा, बैरागढ़ और टीटी नगर इलाके में हुई थी। जिसके बाद क्राइम ब्रांच को सक्रिय किया गया था। गिरफ्तारी के लिए दर्जनों सीसीटीवी फुटेज खंगालकर क्राइम ब्रांच शहर के एक होटल में पहुंची थी। यहां उसे महत्वपूर्ण सुराग मिला जिसके बाद वह धराई।

इन इलाकों में की थी वारदातें

बैरागढ़ थाने में 16 जनवरी को वारदात हुई थी। जिसकी एफआईआर 25/23 धारा 420/34 गीता पसरीजा पति जोगेंद पसरीजा उम्र 50 साल ने दर्ज कराई थी। गीता पसरीजा (Geeta Pasrija) को पीएनबी चौराहा पर महिला मिली। उनके साथ एक 12-13 साल का लडका था। इसके अलावा एक पुरूष भी था। तीनों ने बातों मे उलझाकर 02 सोने की अंगूठी व एक मंगलसूत्र उतरवा लिया था। उसी दिन दूसरी घटना कोहेफिजा में निर्मला पहलाजानी (Nirmala Pehlajani) के साथ हुई थी। तीसरी वारदात टीटी नगर में ईश्वरी देवनानी (Ishwari Devnani) के साथ हुई थी। ​​सिलसिलेवार हुई ठगी की घटनाओं के बाद क्राइम ब्रांच को पड़ताल में लगाया गया था। इसी हुलिये के लोग गांधी नगर क्षेत्र में देखे गये थे। वे दिल्ली से विवाह समारोह में शामिल होने गांधी नगर भोपाल आये थे। यहां से सुराग मिला जिसके बाद आरोपी महिला पकड़ में आई।

रिमांड पर दूसरे साथियों की होगी पूछताछ

आरोपी मीना राठौर उर्फ मीना सोलंकी पति किशन सोलंकी उम्र 31  साल है। वह दिल्ली के सुल्तानपुरी आउटर में रहती है। उसको दिल्ली में जाकर दबोचा गया। उसने बताया (Lady Cheater Meena) कि अपने साथी सोनू खान (Sonu Khan) , राज एवं सीताराम के साथ मिलकर न्यू मार्केट, बैरागढ़ और हमीदिया अस्पताल में बुजुर्ग महिलाओं के जेवरात उतरवा लिए थे। मीना राठौर (Meena Rathore) को ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया। उसे भोपाल न्यायालय पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस कार्रवाई में थाना क्राइम ब्रांच निरीक्षक अनूप कुमार उइके, एसआई सुबोध गौतम, वीरेन्द्र अहिरवार, मितेश मुजाल्दे, हवलदार गजराज, एएसआई लोकपाल यादव, हवलदार विजय वरण यादव, आरक्षक शादाब, महावीर, विवेक, जितेन्द्र चंदेल, महिला आरक्षक अनुराधा बघेल और टीटी नगर थाने के एसआई विजय करचुली की सराहनीय भूमिका रही ।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Lady Cheater Meena
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Sport News: मानसी सुधीर जूनियर महिला वर्ग में तीसरे नंबर पर
Don`t copy text!