MP PHQ News: सोचो नहीं, सोच बदलो: एमपी पुलिस

Share

MP PHQ News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दस साल पहले दिए गए भाषण पर अमल करने अब जागा एमपी पुलिस का हेड क्वार्टर

MP PHQ News
एमपी पुलिस की तरफ से बनाया गया यह शुभंकर जिसमें बालकों और पुरूषों को शपथ दिलाई जाती है। यह चित्र पुलिस मुख्यालय की तरफ से जारी किया गया है।

भोपाल। आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन, यह बात हम जो कह रहे हैं वह सच है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घर में बेटा—बेटी को लेकर अंतर पर यह बात बोली थी। उन्होंने कहा था कि बेटा कहा जाता है माता—पिता नहीं सोचते। बेटी कब कहा जाएगी यह तय किया जाता है। समाज में इसको लेकर सोच बदलने की आवश्यकता है।यह बात प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिए गए भाषण में बोली थी। इसी विषय को लेकर अब एमपी पुलिस मुख्यालय (MP PHQ News) ने एक अभियान चलाया है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि पुलिस मुख्यालय पीएम की दी गई सीख को समाज में फैलाने का काम करेगी। इसके लिए ‘अभिमन्यु’ नाम से मुहिम शुरू की गई है। जिसके जरिए बालकों और पुरूषों में बालिकाओं और महिलाओं के प्रति धारणा बदलने का काम किया जाएगा। हालांकि यह प्रयास सिर्फ बैनर—पोस्टर और कटआउट तक सीमित है।

अभियान में इस चक्रव्यूह को तोड़ने की दी जाएगी जानकारी

पुलिस मुख्यालय (PHQ) की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुसार महिला अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना (DGP Sudhir Kumar Saxena) के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसकी जिम्मेदारी एडीजी महिला सुरक्षा प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव (ADG Pragya Richa Shrivastav) के पास है। इसका मकसद बालकों/पुरुषों को लैंगिक समानता और संस्कारों का ज्ञान दिया जाना है। जिससे महिलाओं के प्रति संवेदनशील उन्हें बनाने का प्रयास किया जाएगा। जिसके पहले चरण में 12 जून से से 19 अगस्त तक यह विशेष जागरुकता अभियान सभी जिलों में चलाया जाएगा। अभिमन्यु का कटआउट सेल्फी पाईण्ट जिलों के प्रमुख स्थानों पर लगाया गया है। इसकेे जरिए आमजन को लैंगिक भेदभाव दूर कर महिलाओं को उनकी योग्यता अनुरुप समान अवसर उपलब्ध कराने संबंधी शपथ दिलाई जाएगी। महाभारत के अभिमन्यु से इस अभियान का नाम लिया गया है। जिसमें उन्होंने माँ के गर्भ में माता-पिता से चक्रव्युह तोड़ने का ज्ञान पाया था। वर्तमान समय का अभिमन्यु जानता है कि नशा, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा, सोशल मीडिया पर फैली अश्लीलता जैसी बुराईयां समाज में महिला सम्मान व सुरक्षा के विरुद्ध है। वह यह भी जानता है कि शिक्षित एवं संस्कारवान महिला पुरुष किसी भी समाज के स्वस्थ सुरक्षित वातावरण एवं उन्नति का परिचायक है। यह अभियान युवाओं को बेहतर समाज के निर्माण में उनकी भूमिका को दिशा प्रदान करने का एक प्रयास है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP PHQ  News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: परफ्यूम बनाने वाली कंपनी के कर्मचारी ने फांसी लगाई 
Don`t copy text!