MP COP Gossip: सरकारी अफसर पर सिस्टम मेहरबान, पिता—पुत्र के सामने नजर झुकाए पुलिस

Share

MP COP Gossip: ट्रैफिक पुलिस का गुप्त टैक्स, जिसका फायदा उठा रहे पान गुमठी वाले

MP COP Gossip
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस महकमा काफी बड़ा होता है। जिसके भीतर ही भीतर बहुत कुछ चल रहा होता है। ऐसे ही जानकारियों वाला हमारा नियमित कॉलम एमपी कॉप गॉसिप (MP COP Gossip) है। इस समाचार के जरिए व्यवस्था की कमजोरी बताई जाती है। हमारा मकसद व्यवस्था या व्यक्ति को छोटा—बड़ा बताना नहीं है। बस इस बात का अहसास कराना है कि बातें छुपाई नहीं जा सकती।

ग्यारह साल से जमे थे अंगद

ईओडब्ल्यू को लेकर पिछले दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि वे भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ कार्रवाई कराएंगे। इसके बाद ईओडब्ल्यू डीजी भी वहां पहुंचे थे। उनके जाने के बाद ईओडब्ल्यू के कर्मचारियों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया। इसमें एक अफसर तो पिछले ग्यारह साल से जमे हुए थे। इस दौरान भाजपा सरकार आई फिर चली गई फिर अचानक आ गई थी। अभी ऐसे ही अंगद वहां अन्य भी है जिनकी खोजबीन की जा रही है। देखना यह है कि वे कब कुर्सी छोड़कर बाहर धकेले जाते हैं।

आरजी टैक्स के चर्चे

MP COP Gossip
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

शहर में इन दिनों जगह—जगह यातायात पुलिस (MP COP Gossip) के चैकिंग पाइंट बनाकर कार्रवाई की जा रही है। खासतौर पर ऐसे वाहन चालक जिन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखे हैं। ऐसे लोगों से बकायदा जुर्माना वसूला जा रहा है। इसी जुर्माने के साथ कार्रवाई कर रहे कर्मचारियों को गुटखे का टैक्स भी देना होता है। इसका नाम आरजी टैक्स है। अब आप सोच रहे होंगे कि जीएसटी के बाद यह कौन सा नया टैक्स सरकार ने बना दिया है। यह गतिरोध दूर करते हुए आपको बताते हैं। दरअसल, इसका नाम शार्टकर्ट है जिसको राजश्री गुटखा टैक्स कहा जाता है। मतलब वाहन चालक को मैदानी कर्मचारी को गुटखा खाने के लिए एक पाउच का भुगतान करना होता है। यह टैक्स एक विशेष क्षेत्र में वसूला जाता है। आपको ज्यादा सहूलियत के लिए यह भी बता दें कि जहां यह वसूला जा रहा है उसके ही नजदीक शराब की भी दुकान है।

यह भी पढ़ें:   ग्राहक बनकर पहुंचे लुटेरों ने चंद मिनट में लाखों का माल लूटा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Cop Gossip
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!