Bhopal News: नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 

Share

Bhopal news: दो मासूम छोटे बच्चे बेसुध मां के गले लगकर बिलख रहे थे

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। मामला नव विवाहिता की मौत से जुड़ा है। इसलिए राजपत्रित पुलिस अधिकारी मामले की जांच करेंगे। यह जांच डीएसपी संतोष शुक्ला करेंगे।

एसबी अस्पताल लेकर पहुंचा था ​परिवार

सुखी सेवनिया थाना पुलिस के अनुसार आरती सहरिया पत्नी जितेंद्र सहरिया उम्र 24 साल की मौत हो गई है। वह सुखी सेवनिया स्थित ग्राम फतेहपुर में पति के साथ रहती थी। पति जितेंद्र सहरिया (Jitendra Sahariya)  ईंट भट्टे पर काम करता है। दोनों की करीब तीन साल पहले शादी हुई थी। उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। सोमवार दोपहर जितेंद्र सहरिया घर पहुंचा तो आरती सहरिया (Aarti Sahariya) उल्टियां कर रही थी। वह उसे इलाज के लिए बायपास रोड (Bhopal News) स्थित एक एसबी अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। मंगलवार सुबह दोबारा तबीयत बिगड़ी तो उसी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे हमीदिया अस्पताल ले जाने की सलाह दी।

सर्पदंश से हुई मौत

परिजन आरती को हमीदिया लेकर जाने वाले थे। लेकिन, उसके पहले ही उसकी मौत हो गई। एसबी अस्पताल से बिरमा प्रसाद ने मौत की सूचना दी। मामले की शुरुआती जांच एएसआई उमेश यादव ने की थी। जिसके बाद सुखी सेवनिया पुलिस मर्ग 21/22 दर्ज कर मामले की जांच करने पहुंची। जनहित में संदेश: यदि आत्महत्या के विचार आ रहे हैं तो यह मानसिक रोग के लक्षण है। ऐसी अवस्था में 18005990019 पर संपर्क करें। यह निशुल्क सेवा है जिसमें डॉक्टर इलाज करते हैं। इधर, सुखी  सेवनिया थाना पुलिस ने मर्ग 22/22 दर्ज किया है। जिसकी सूचना हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर कुलदीप ने दी थी। इसमें 25 वर्षीय नारायण सिंह की मौत हो गई है। उसको सांप ने काट लिया था।

यह भी पढ़िए: दुनिया के ताकतवर बोलने वाले देश के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेनी महिलाओं के साथ हो रही इन घटनाओं पर चुप है, जबकि मानवीय सभ्यता के लिए यह खतरनाक संकेत हैं

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation Case: फिजियोथेरेपिस्ट ने शरारती मनचले का नंबर ब्लॉक किया

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!