Bhopal News: पति के थे अवैध संबंध, जिस कारण गटका जहर

Share

Bhopal News: नव विवाहिता की चिरायु अस्पताल में दो दिन तक जान बचाने की डॉक्टरों ने की थी को​शिश, अब प्रताड़ना के साथ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति हुआ गिरफ्तार

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। विवाहेत्तर संबंधों को लेकर एक नव विवाहिता ने खुदकुशी की थी। उसका दो दिनों तक चिरायु अस्पताल में भी इलाज चला था। इस मामले की जांच भोपाल शहर की गांधी नगर थाना पुलिस कर रही है। अब पुलिस ने दो सप्ताह बाद इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी ​नव विवाहिता के पति को बनाते हुए उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

अवैध संबंधो को लेकर होती थी पारिवारिक कलह

गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार रिया धानक (Riya Dhanak) की 21 मई को मौत हुई थी। उसकी परिजनों ने मार्च, 2022 में जगदीश धानक (Jagdish Dhanak) के साथ शादी कराई थी। वह मल्टी पार्किंग में जॉब करता था। मौत के इस मामले में एसीपी निशातपुरा रिचा जैन (ACP Richa Jain) ने जांच की थी। जांच में पता चला कि जगदीश धानक की एक महिला के साथ संबंध थे। यह बात उसकी पत्नी रिया धानक को लग गई थी। जिस कारण घर में पारिवारिक कलह होती थी। इसी कलह के दौरान उसने सल्फास खाया था। हालांकि गांधी नगर थाना पुलिस ने 05 जून को दर्ज किए गए प्रकरण 174/25 में सिर्फ पति जगदीश धानक को आरोपी बनाया है। पुलिस का कहना है कि उसके जिस महिला से संबंध थे वह केवल रिया धानक की शंका वाली बात निकलकर सामने आई है। इसलिए पति को ही इस मामले में आरोपी बनाया गया है। इससे पहले गांधी नगर पुलिस मर्ग 35/25 कायम कर मामले की जांच कर रही थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime Case: युवक पर तलवार से किया जानलेवा हमला

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!