Bhopal News: पति और उसके रिश्तेदारों ने महिला से की मारपीट 

Share

Bhopal News: कमरे में थी बंधक, छूटते ही मायके पहुंची, मायके वाले अपने क्षेत्र के थाने ले गए तो वहां की पुलिस ने ससुराल वाले थाने भेजकर दर्ज कराया मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शादीशुदा नव विवाहिता ने पति और ससुराल के अन्य रिश्तेदारों पर मारपीट का आरोप लगाया है। इसके बाद उसको कमरे में बंद भी कर दिया गया था। हालांकि पुलिस ने बंधक बनाने की धारा नहीं लगाई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर थाना क्षेत्र की है। इससे पहले पीड़िता शाहजहांनाबाद थाने पहुंची थी। वहां थाना पुलिस ने पूरी बात सुनने के बाद उसको अपने साथ ले जाकर टीटी नगर थाने पहुंचाया।

मायके वालों की जिद थी इसलिए बेटी झुककर राजी हो गई

पीड़िता की उम्र 21 साल है। उसकी डेढ़ साल पहले टीटी नगर (TT Nagar) स्थित जवाहर चौक में शादी हुई है। शादी के बाद पति से नहीं बनी तो महिला ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करा दिया था। जिसमें मायके पक्ष के दबाव के चलते उसने राजीनामा करके ससुराल में आना पड़ा। पीड़िता चार महीने से ससुराल में आकर रह रही है। मारपीट की घटना 7—8 मई की दरमियानी रात को हुई थी। उस दिन पीड़िता का पति रात एक बजे घर आया। पति ने कहा कि वह उसके पिता से बात करे और न्यायालय में चलकर दहेज प्रताड़ना केस में राजीनाम करे। उस केस की 10 मई को तारीख है। इसलिए राजीनाम उसी दिन करने की बात पीड़िता ने बोली। इस पर पति भड़क गया। वह गाली—गलौज करते हुए उसको पीटने लगा।

इस गफलत में पूरा परिवार फंस गया

उसको पीटता देखकर जेठानी उसे बचाने आई। पति ने उसको भी धक्का दे दिया। जिस कारण वह गिर गई। तभी कमरे में ननदोई और जेठ भी आ गए। उन्हें लगा कि पीड़िता ने जेठानी को गिराया है। वे भी उसे गाली—गलौज करने लगे। इस बवाल के दौरान वह बेसुध हो गई। उसे जब होश आया तो कमरा बाहर से बंद था। दोपहर में वह कमरा खोला गया और वह आटो में सवार होकर सीधे मायके चली गई। फिर पीड़िता को लेकर परिवार शाहजहांनाबाद थाने पहुंचा। वहां थाना पुलिस (Bhopal News) ने मेडिकल करने के बाद टीटी नगर में पीड़िता को सौंप दिया। यहां थाना पुलिस ने 8 मई की रात लगभग नौ बजे 254/23 धारा 294/323/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला और आरोपी पति, ननदोई और जेठ मुस्लिम हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: पहले पति को बताया लापता फिर दर्ज करा दिया प्रताड़ना का मुकदमा
Don`t copy text!