Bhopal Suicide Case: एमटेक की पढ़ाई बीच में छोड़ी, लटका फंदे पर

Share

Bhopal Suicide Case: कुछ महीनों से मानसिक स्थिति चल रही थी खराब

Bhopal Suicide Case
                  सांकेतिक चित्र

भोपाल। एमटेक का छात्र फंदे पर झूल (Bhopal Suicide Case) गया। उसने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के देहात थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि उसकी मानसिक स्थिति कुछ महीनों से ठीक नहीं थी। इसी कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। इधर, महिला समेत दो व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।

घर का सबसे छोटा बेटा

गुनगा थाना पुलिस ने बताया संजय अहिरवार पिता चैन सिंह अहिरवार उम्र 27 साल था। परिजनों ने बताया संजय अहिरवार (Sanjay Ahirwar) ग्राम कोटरा चौपड़ा का रहने वाला था। वह चार भाई है जिसमें संजय सबसे छोटा था। पिता खेती किसानी और तीनों भाई मजदूरी करते हैं। संजय एमटेक की पढ़ाई कर रहा था। अचानक उसकी मानसिक स्थिति खराब होने लगी थी। उसी कारण उसने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। परिजनों उसका वैद्य से भी इलाज करवा रहे थे।

भाई ने देखा था सबसे पहले

परिजनों ने बताया इलाज के बावजूद उसकी मानसिक स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा था। सारा दिन वह इधर-उधर घूमता रहता था। कई बार तो वह खाना भी नहीं खाता था। कभी तो बिना कपड़ो के घर से बाहर निकल जाता था। शुक्रवार सुबह छह बजे भाई मनोज उसे देखने कमरे में पहुंचा था। उसने देखा संजय (Sanjay Ahirwar Suicide Case) लकड़ी की बल्ली पर गमछे का फंदा बनाकर झूल रहा था। परिजनों ने उसे फंदे से उतारा था। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इधर, 40 वर्षीय अज्ञात पुरूष की दौराने इलाज हमीदिया अस्पताल में मौत हो गई। मौके पर पहुंची कोहेफिजा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पहचान के लिए मोर्चरी रूम में सुरक्षित रखवा दिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Health Negligence: हिंदू परिवार ने मुस्लिम महिला की कर दी अंत्येष्टि

चाय बनाते समय हुआ हादसा

श्यामला हिल्स थाना पुलिस ने बताया उर्मिला बाई पति राकेश कुमार उम्र 30 साल की मौत हो गई। परिजनों ने बताया उर्मिला मूलत: नरसिंहपुर (Narsinghpur) की रहने वाली थी। पति बच्चों के साथ उर्मिला (Urmila) गंगा नगर थाना क्षेत्र में रहती थी। पति टीटी नगर में किसी दुकान पर मोबाइल सुधारने का काम करता है। दोनों बच्चे दादा—दादी के पास रहते है। सोमवार पति शाम को घर आने के बाद आराम कर रहा था। उर्मिला किचन में चाय बनाने चली गई थी।

जलती गैस पर गिरी तेल की कुप्पी

परिजनों ने बताया गैस ऑन करके वह चाय बना रही थी तभी अचानक ऊपर अलमारी में रखी घासलेट की कुप्पी जलती गैस पर गिर गई। तेल गिरते ही आग लगी और उर्मिला उसकी चपेट में आ गई। उसकी चीख सुनते ही पति और आसपास के लोग किचन की और भागा तो उर्मिला के सारे कपड़ो में आग लग चुकी थी। उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया जहां चार दिन चले इलाज के बाद गुरूवार सुबह 10 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिय।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बेटी होने से नाराज पति का बवाल
Don`t copy text!