पूर्व मंत्री सचिन यादव के साथ 20 लाख की धोखाधड़ी

Share

जालसाजों ने लगाई चपत, पुलिस जांच में जुटी

सचिन यादव, पूर्व मंत्री, मध्यप्रदेश

खरगोन। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक सचिन यादव के साथ 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शातिर जालसाजों ने विधायक के बैंक खाते से 20 लाख रुपए पार कर दिए। कांग्रेस विधायक सचिन यादव का खरगोन में कार शोरूम है। इसी कार शोरूम के लेनदेन के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया खरगोन की शाखा में खाता खुलवाया गया था। कार शोरूम के खाते से ही रकम ट्रांसफर की गई है। मामले में एफ आई आर दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

लेटर पर जारी कर दिए 2000000 रुपए


खरगोन में विधायक सचिन यादव का शोरूम स्थित है, जिसका खाता यहां कि एसबीआई बैंक में है। बैक मैनेजर
के पास एक पत्र आया था, जिसमें शोरूम के खातों में रुपए ट्रांसफर करने की बात कही थी। इससे बैंक मैनेजर ने तीन अलग – अलग खातों में रुपए ट्रांसफर कर दिए। जब यह जानकारी शोरूम के मैनेजर को पता चली तो उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

शोरूम के मैनेजर ने दर्ज कराई एफआईआर


खरगोन थाना पुलिस के अनुसार नेहरू नगर इंदौर निवासी 49 वर्षीय दीपक पिता हर्ष कुमार तिवारी ने शनिवार को शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि वह यहां विश्वशखा कॉलोनी में रहता है। साथ ही खरगौन में निमाड़ मोटर्स कार शोरूम में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उक्त कार शोरूम पूर्व मंत्री और
कांगे्रस नेता सचिन यादव का है। उनके शोरूम का बैंक खाता एसबीआई में है। इसी बीच 8 अक्टूबर को बैंक मैनेजर के पास एक पत्र आया। जिसमें लिखा हुआ था कि शोरूम के तीन अलग – अलग खातों में 20 लाख रुपए ट्रांसफर करना है।
बैंक मैनेजर द्वारा पत्र मिलने के बाद बिना किसी जांच – पड़ताल के मोटी रकम सचिन यादव के शोरूम के खाते से तीन बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ऑटो ड्रायवर ने फांसी लगाई 

बैंक मैनेजर से भी पूछताछ कर रही पुलिस

बैंक द्वारा खातों में जब रकम भेजी गई तो सचिन यादव को इसका पता चला। जिसके बाद उन्होंने शोरूम पर बातचीत की। यादव ने बैंक में कोई पत्र ना भेजने की बात कही। जिसके बाद आनन-फानन में शोरूम मैनेजर खाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। 20 लाख की धोखाधड़ी की शिकायत मिलते ही खरगौन पुलिस जालसाजों की तलाश में जुट गई है। पुलिस शोरूम कर्मचारी, बैंक मैनेजर सहित अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस
ने 3 लाख 50 हजार रुपए रिकवर कर लिए हैं, लेकिन बाकी रुपए अभी रिकवर करना बाकी हैं।

जांच में जुटी पुलिस


खरगोन एसपी सिंह चौहान ने बताया कि सचिन यादव का खरगौन में निमाड़ कार शोरूम है। जिसके मैनेजर ने बताया कि
शोरूम के बैंक खातों के जरिए जालसाजों ने 20 लाख रुपए ठग लिए हैं। उसकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जालसाजों की पहचान करना शुरू कर दी है। पुलिस
जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करेगी।

 

Don`t copy text!