पूर्व वन मंत्री उमंग सिंघार के खिलाफ एफआईआर

Share

MP Political News: अंबाला की महिला मित्र ने शादी से पहले लगा ली थी फांसी

MP Political News
उमंग सिंघार, पूर्व वन मंत्री, मध्य प्रदेश

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज राजनीतिक घराने (MP Political News) से सामने आ रही है। मध्य प्रदेश कांग्रेस में कद्दावर नेता और पूर्व वन मंत्री उमंग सिंघार (Umang Singhar Case) के खिलाफ शाहपुरा थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। उनके खिलाफ आत्हत्या के लिए उकसाने की एफआईआर हुई है। यह एफआईआर एक महिला की मौत के मामले में दर्ज हुई है। महिला मित्र के बेटे और उसके सुसाइड नोट को पुलिस ने एफआईआर के लिए आधार बनाया है।

अपनी ही पार्टी में थे निशाने पर

मध्य प्रदेश की पूर्व उप मुख्यमंत्री जमुना देवी (Former Deputy CM Jamuna Devi) के बेटे उमंग सिंघार पर एफआईआर की तलवार रविवार शाम से लटकी थी। दरअसल, उनके शाहपुरा स्थित बंगले पर अंबाला में रहने वाली सोनिया भारद्वाज ने खुदकुशी (Soniya Bhardwaj Suicide Case) कर ली थी। इससे पहले एक सुसाइड नोट उसने लिखा था। इसकी जानकारी पुलिस को सिंघार के सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाले नौकर गणेश सिंह ने दी थी। सुसाइड नोट में सोनिया भारद्वाज ने लिखा था कि उमंग सिंघार गुस्सेल थे। इस कारण उसको नहीं लग रहा था कि उसकी लाइफ सेटल हो सकेगी। उसका लगभग 18 साल का बेटा भी है। पहले पति का 2006 में निधन होने की जानकारी भी मिली है। सोनिया भारद्वाज और उमंग सिंघार काफी दिनों से मेलजोल की भी बात सामने आई है।

जमानत मिलना होगी मुश्किल

MP Political News
पूर्व वन मंत्री उमंग सिंघार का घर जहां सोनिया भारद्वाज ने फांसी लगाई

उमंग सिंघार राजनीति में हमेशा सुर्खियों में रहे थे। उन्होंने पिछले साल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला था। जिसके बाद दोनों के बीच लंबी घमासान भी चला था। पुलिस ने उमंग सिंघार के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज किया है। इस केस में जमानत का प्रावधान अदालत के विवेक पर निर्भर होगा। दोषी पाए जाने पर 10 साल की भी सजा है। सोमवार को पीएम के बाद सोनिया भारद्वाज की अंतयेष्टि में पूर्व वन मंत्री उमंग सिंघार भी विश्राम घाट पहुंचे थे। यहां उन्होंने कबूला था कि वह उनकी अच्छी महिला मित्रों में से एक थी। वे भी आत्महत्या की बात पर स्तब्ध होने का दावा कर रहे थे। इससे पहले भाजपा के कई नेताओं ने उनके खिलाफ राजनीतिक बयान भी दिए थे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Loot News: शाहजहांनाबाद थाना प्रभारी की रणनीति, ईनाम इतना बढ़ा दो कि सनसनी न बने समाचार

यह बनाए गए हैं आधार

MP Political News
भोपाल थाना शाहपुरा फाईल फोटो

एएसपी राजेश सिंह भदौरिया (ASP Rajesh Singh Bhadouriya) ने बताया कि पूर्व वन मंत्री उमंग सिंघार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। इसमें पुलिस की तरफ से शिकायत दर्ज की गई है। जिसमें सोनिया के बेटे के बयान महत्वपूर्ण है। वहीं सुसाइड नोट को भी आधार बनाया गया है। बेटे ने कहा था कि उमंग सिंघार और उसकी मां के ​बीच कहासुनी होती थी। इस कारण वह परेशान रहती थी। इधर, पुलिस सोनिया के सुसाइड नोट का क्यूडी शाखा से परीक्षण करा रही है। जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। हालांकि शार्ट पीएम रिपोर्ट में आत्महत्या की वजह फांसी पता चली है।

यह भी पढ़ें: यदि आपने दोस्त बनाने के लिए इस डेटिंग एप्प को डाउनलोड किया है तो उन चेहरों के बारे में जान लीजिए जो आपके लिए मुश्किलें खड़ी करेंगी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!