Bhopal News: मायके जाने नहीं देता था पति

Share

Bhopal News: माता—पिता दामाद को समझाने घर आए तो उन्हें पीटकर घर से भगाया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) टीलाजमालपुरा इलाके से मिल रही है। यहां एक पति ने विवाहिता और उसके माता—पिता के साथ मारपीट की है। विवाहिता की शादी चार महीने पहले हुई थी। आरोपी पति और उसका परिवार विवाहिता को मायके जाने नहीं देता था। इस बात पर महिला के परिजन उसको घर में समझाने पहुंचे थे।

पति और सास—ससुर पर एफआईआर

टीलाजमालपुरा थाना पुलिस के अनुसार 16 मई की शाम लगभग पांच बजे धारा 498ए/323/34 (प्रताड़ना, मारपीट और एक से अधिक आरोपी) के तहत केस दर्ज किया गया है। शिकायत 22 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई है। मामले में आरोपी पति मोहसिन, सास शहाना, ससुर मुश्ताक है। आरोपी पति हम्माल है। उसकी शादी को चार महीना ही हुआ है। आरोपी पति पीड़िता को उसके मायके नहीं जाने देता है। घटना वाले दिन माता—पिता और अन्य परिजन लेने आए थे। तब आरोपियों ने पीड़िता के अलावा परिजनों से भी मारपीट कर दी थी। जिसके बाद यह मामला थाने पहुंचा था।

यह भी पढ़ें: यदि आपने दोस्त बनाने के लिए इस डेटिंग एप्प को डाउनलोड किया है तो उन चेहरों के बारे में जान लीजिए जो आपके लिए मुश्किलें खड़ी करेंगी

कुत्ते से हमला कराया

पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार 16 मई को कुत्ते के काटने पर विवाद हो गया। यह घटना 16—17 मई की रात लगभग दो बजे की है। शिकायत सागर जोगी पिता वृंदावन जोगी उम्र 30 साल ने दर्ज कराई है। सागर जोगी (Sagar Jogi) मूलत: शिवपुरी का रहने वाला है। वह एसबीआई में नौकरी करता है। वह आनंद नगर में स्थित रिश्तेदार के यहां शादी में आया था। तभी बारिश की वजह से गड्ढे में भरे पानी में वह गिर गया। यह देखकर आरोपी राजा ने अपने पालतू कुत्ते को उस पर लपका दिया। कुत्ते ने उसको बुरी तरह से काट लिया है। पुलिस ने इस मामले में धारा 294/323/289 (गाली—गलौज, मारपीट और कुत्ते के काटने) का केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:   एमपी कोरोना रिपोर्ट 27 अप्रैल, 2021
Don`t copy text!