शुरुआती रुझान में भाजपा आगे, 6 सीटों पर निर्णायक बढ़त

Share

ज्यादातर मंत्री आगे, ग्वालियर की तीनों सीटों पर भाजपा को बढ़त

MP By Election
भाजपा कार्यालय में प्रसन्न मुद्रा में सीएम शिवराज और अध्यक्ष वीडी शर्मा

भोपाल। मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव (MP By Election) का आज परिणाम (Result) आ रहा है। शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी आगे है। 18 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी आगे चल रहे है। कांग्रेस 9 सीटों पर तो बहुजन समाज पार्टी 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए। कुछ सीटों पर अलग-अलग दलों के प्रत्याशियों ने निर्णायक बढ़त बना ली है। हो सकता है कि ये बढ़त जीत में तब्दील भी हो जाए। भांडेर सीट से विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले भूल सिंह बरैया आगे चल रहे है।

अनूपपुर से मंत्री बिसाहूलाल सिंह 9 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे है। कांटे की टक्कर वाली सीट सांवेर में भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट 8 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे है। राजगढ़ की व्याबरा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ने करीब 10 हजार वोटो की लीड ले ली है। आगर सीट पर एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े मामूली ही सही लेकिन बढ़त बनाए हुए है। करीब 800 वोटों से वें आगे चल रहे है। वहीं दिमनी में मंत्री गिर्राज दंड़ोतिया 4 हजार वोटों से पिछड़ गए है। बमोरी से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सिसौदिया 11 हजार वोट से आगे। सांची से प्रभूराम चौधरी 13 हजार वोट से आगे चल रहे है। नेपानगर में भी भाजपा प्रत्याशी कास्डेकर ने भी निर्णायक बढ़त बना ली है।

6 सीटों पर भाजपा ने ली निर्णायक बढ़त

सांची में मंत्री प्रभुराम चौधरी 22 हजार वोट से आगे

बदनावर से मंत्री दत्तीगांव 18 हजार वोट से आगे

यह भी पढ़ें:   फ्रीडम फाइटर की फैमिली के साथ शिवराज सरकार का ऐसा सलूक

बमौरी से महेंद्र सिंह सिसौदिया 16 हजार वोट से आगे

सुवासरा से मंत्री हरदीप सिंह डंग 13 हजार वोट से आगे

नेपानगर से भाजपा प्रत्याशी 12 हजार वोट से आगे

अनूपपुर से बिसाहूलाल सिंह 11455 वोट से आगे

ग्वालियर में भाजपा को बढ़त

ग्वालियर जिले की तीनों सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। ग्वालियर की दोनों सीटों पर प्रद्युम्न सिंह तोमर और मुन्ना लाल गोयल आगे है। तो वहीं डबरा सीट पर इमरती देवी करीब 2 हजार वोट से आगे चल रही है। वहीं जिन सीटों पर हिंसा हुई थी। वहां कांग्रेस आगे चल रही है। मुरैना की सुमावली सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाहा आगे है। तो वहीं भिंड की मेहगांव सीट पर हेमंत कटारे बढ़त बनाए हुए है।

यह भी पढ़ेंः सरकार तो बच जाएगी, प्रतिष्ठा घट जाएगी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!