भाजपा में जश्न शुरु, सिंधिया के मंत्री जीत की तरफ अग्रसर

Share

6 सीटों पर भाजपा ने ली निर्णायक बढ़त

Election Result
मंत्री गोपाल भार्गव को मिठाई खिलाफ सीएम शिवराज

भोपाल। मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव (MP By Election) में भाजपा का परचम लहराता नजर आ रहा है। 20 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे है। वहीं महज 7 सीटों पर कांग्रेस और बसपा 1 सीट पर आगे है। 6 सीटों पर तो भाजपा ने निर्णायक बढ़त बना ली है। सिंधिया समर्थक 12 में से 9 मंत्री आगे चल रहे है। यहीं वजह है कि भाजपा में जश्न शुरु हो गया है। कुछ तस्वीरें सामने आ रही है। जिनमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और मंत्री गोपाल भार्गव को मिठाई खिलाते नजर आ रहे है। कार्यालय में दिवाली मनना शुरु हो गई है। अब तक आगे चल रहे कांग्रेस प्रत्याशी पिछड़ने लगे है। भांडेर से फूल सिंह बरैया, मेहगांव से हेमंत कटारे पिछड़ गए है। पहला परिणाम भी सामने आ गया है। मांधाता सीट से भाजपा प्रत्याशी नारायण पटेल चुनाव जीत गए है।

भाजपा और सिंधिया की जीत

रुझान बता रहे है कि भाजपा की दिवाली तो आज ही मन गई है। भाजपा कार्यालय में पटाखे भी फूटने लगे है। इस चुनाव में सिंधिया की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी थी। लेकिन उनके समर्थक जीत की तरफ बढ़ रहे है। लिहाजा कहा जा सकता है कि सिंधिया अपना सम्मान बचाने में कामयाब हुए है। बता दें कि सिंधिया की वजह से ही कमलनाथ सरकार गिरी थी। उपचुनावों की वजह भी सिंधिया और उनके समर्थक ही है।

6 सीटों पर भाजपा ने ली निर्णायक बढ़त

सांची में मंत्री प्रभुराम चौधरी 22 हजार वोट से आगे

यह भी पढ़ें:   MP By Election : सुबह 8 बजे शुरु होगी मतगणना, दोपहर तक तस्वीर हो जाएगी साफ

बदनावर से मंत्री दत्तीगांव 18 हजार वोट से आगे

बमौरी से महेंद्र सिंह सिसौदिया 16 हजार वोट से आगे

सुवासरा से मंत्री हरदीप सिंह डंग 13 हजार वोट से आगे

नेपानगर से भाजपा प्रत्याशी 12 हजार वोट से आगे

अनूपपुर से बिसाहूलाल सिंह 11455 वोट से आगे

यह भी पढ़ेंः सरकार तो बच जाएगी, प्रतिष्ठा घट जाएगी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!