कांग्रेस ने मानी हार, लक्ष्मण सिंह ने दी 2023 की तैयारी करने की सलाह

Share

4 सीटों पर जीती 17 सीटों पर आगे भाजपा

MP By Electionभोपाल। मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव (MP By Election) में कांग्रेस (Congress) ने हार मान ली है। कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पीसीसी छोड़ अपने बंगले पर चले गए है। परिणाम देखने के लिए पीसीसी चीफ कार्यालय पहुंचे थे। लेकिन निराशा हाथ लगी, लिहाजा घर लौट गए। वहीं कांग्रेस ने जाहिर तौर पर हार मान ली है। कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह का ट्वीट यहीं इशारा कर रहा है। फिलहाल 28 में से महज 7 सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। 20 सीटों पर आगे चल रही भाजपा चार सीटें जीत चुकी है। मांधाता से नारायण पटेल, सुवासरा से मंत्री हरदीप सिंह डंग, सांची से मंत्री प्रभुराम चौधरी, बदनावर से राजवर्धन सिंह जीत गए है।

कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट करते हुए कलयुग के चरम पर पहुंचने की बात कही है। उन्होंने लिखा कि- “कलयुग” है चरम पर,जीत गए हैं “भ्रष्टाचारी”। “नर”हो न “निराश”करो मन को,2023 में होगी “जीत” हमारी

उम्मीदों पर फिरा पानी

कांग्रेस कार्यालय में मायूसी की लहर है। कमलनाथ बंगले पर लौट गए है। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा मौजूद है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस में हार का मंथन शुरु हो गया है। वहीं भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल है। साढ़े 3 बजे भाजपा कार्यालय में सीएम शिवराज और अध्यक्ष वीडी शर्मा भाजपा कार्यालय में कार्याकर्ताओं के साथ जश्न मनाएंगे।

सिंधिया का ट्वीट

मप्र विधानसभा उपचुनावों में विजयी हुए भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएं। वहीं सभी देवतुल्य मतदाताओं का हृदय से आभार। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी विजयी उम्मीदवार जनसेवा और अपने विधानसभा क्षेत्र के समुचित विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे|

यह भी पढ़ें:   सीएम शिवराज ने किसके इशारे पर दोबारा पड़वाए प्रद्युम्न से पैर

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस में मायूसी, पीसीसी छोड़ बंगले रवाना हुए कमलनाथ 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!