MP BJP News: दलित महिला वोटरों पर भाजपा की नजर

Share

MP BJP News: स्वसहायता समूह के जरिए भारतीय जनता पार्टी की सेंध लगाने तैयारी

MP BJP News
मध्यप्रदेश भाजपा की तरफ से चल रहे सामाजिक पखवाड़े के लिए खंडवा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिर्राज सिंह। तस्वीर भाजपा मुख्यालय की तरफ से जारी।

भोपाल। पिछले कई महीनों से मध्यप्रदेश भाजपा (MP BJP News) की तरफ से बूथ को लेकर कई तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। इसमें युवा वर्ग को साधने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं दलित वोटरों में महिला वर्ग का दिल जीतकर वोट बैंक का ध्रुवीकरण करने की योजना है। अगले साल मध्यप्रदेश में चुनाव भी होने हैं। इसके लिए भाजपा ने अभी से तैयारियां शुरु कर दी है। इसका ही नतीजा है कि हर महीने एक—दो केंद्रीय मंत्रियों के दौरे कार्यक्रम तय हो रहे हैं।

महिला नेताओं की रही कमी

भाजपा की तरफ से इस विचारधारा के साथ सामाजिक न्याय पखवाडा कार्यक्रम शुरु किया गया है। जिसमें अजजा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की तरफ से स्वसहायता समूहों का सम्मानित किया जा रहा है। जिसके लिए केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह खण्डवा (Minister Giriraj Singh) पहुंचे थे। खंडवा सामाजिक न्याय पखवाडे के अंतर्गत अजा मोर्चा ने मांधाता विधानसभा के ग्राम ओंकारेश्वर में स्वसहायता समूह संचालित करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। इसमें वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह (Dr Kunwar Vijay Shah) भी शामिल हुए थे। इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, मांधाता विधायक नारायण पटेल, जिला उपाध्यक्ष श्याम सिंह मौर्य, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष दशरथ कलमें समेत कई अन्य नेता मौजूद थे। हालांकि इस पूरे आयोजन में भाजपा के पुरुषों नेताओं की भारी भीड़ थी। लेकिन, महिला नेताओं की कमी देखी गई। स्वसहायता समूहों में जैविक खेती, बकरी पालन, मुर्गी पालन जैसे अन्य स्वसहायता समूह संचालित करने वाली महिलाएं शामिल थी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP BJP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: घर में घुसकर मनचले ने मचाया आतंक 
Don`t copy text!