Bhopal News: प्रोफेसर के बंगले में दिनदहाड़े चोरी 

Share

Bhopal News: डीबी मॉल में खरीददारी करने गया था परिवार, गेट का ताला खोलकर भीतर घुसते कैमरे में दिखे चोर

Bhopal News
कोहेफिजा थाना, जिला भोपाल—फाइल फोटो

भोपाल। शहर में त्योहारों को लेकर अलर्ट जारी है। ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है। यह दावा भोपाल सिटी पुलिस का है। जिनकी मैदानी सच्चाई चोरों के एक गिरोह ने उजागर कर दी। घटना भोपाल (Bhopal News) के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित लालघाटी इलाके की है। यहां चोर मेन गेट का ताला खोलकर भीतर घुसे थे। इसलिए पुलिस को शक है कि वारदात किसी करीबी व्यक्ति ने अंजाम दी है। घटना के वक्त परिवार डीबी मॉल में ख्ररीददारी करने गया था। पुलिस ने अभी चोरी गई संपत्ति की कीमतों का खुलासा नहीं किया है।

सेंट्रल गर्वमेंट टीचर इंस्टीट्यूट में करते हैं जॉब

पीड़ित परिवार के मुखिया भौंरी में स्थित केंद्रीय शिक्षण संस्थान के प्रोफेसर हैं। वे 15 अप्रैल दिन शुक्रवार को करीब 12 बजे पत्नी और बच्चों के साथ खरीदी करने डीबी मॉल गए थे। मकान के मेन गेट में ताला लगा गए थे। शाम करीब चार बजे लौटकर देखा कि दरवाजा लगा था। लेकिन उसमें ताला नहीं था। अंदर जाकर देखा पूरा सामान बिखरा पड़ा था। घर से दो सोने के पुराने मंगलसूत्र, दो सोने की चेन, कान की दो जोड़ रिंग और अन्य जेवर चोरी कर ले गए थे। मामले की जांच एसआई राधेलाल (SI Radhe Lal) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि डॉक्टर नटराज क्रांति (Dr Natraj Kranti) के घर के सामने कैमरा लगा है। जिसमें चोर मेन गेट का ताला तोड़कर नहीं, बल्कि खोलकर अंदर घुसे थे। बदमाश ताला भी उठा ले गए हैं। फिलहाल कोहेफिजा थाना पुलिस ने 15 अप्रैल की रात लगभग साढ़े दस बजे 244/22 धाारा 454/380 दिनदहाड़े मकान में चोरी का मामला दर्ज किया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Honey Trap Case: नेताओं, अफसरों के बाद अब व्यापारी भी फंसे
Don`t copy text!