Bhopal News: मामा बेखबर था भांजे ने चली यह चाल

Share

Bhopal News: तबीयत बिगड़ने का झांसा देकर मामी के साथ की गंदी हरकत

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। रिश्तों को शर्मसार करने वाली यह कहानी भोपाल सिटी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है। परिवार आर्थिक रुप से कमजोर है। वह शहर में विदिशा से रोजगार की तलाश में भोपाल (Bhopal News) आया था। यहां किराए के मकान में रहता था। जिसमें दो सगे भाई साथ रहते थे। उनके साथ ही बहन का बेटा भी काम के लिए उनके साथ भोपाल आया था। उसी भांजे ने रिश्तों को बदनाम कर दिया। इससे पहले आरोपी ने अपने दोनों मामा को झांसा देकर घर से रवाना कर दिया था।

मामी को पीटा और दी धमकी

छोला थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 30 साल है जो विदिशा जिले की रहने वाली है। उसके पति और देवर दोनों मजदूरी करते हैं। तीनों छोला थाना क्षेत्र में किराये का कमरा लेकर रहते हैं। पीडि़ता का आरोप है कि कुछ दिन पहले भांजा विदिशा (Vidisha) के नटेरन से मजदूरी करने के लिए आया है। वह भी महिला के साथ रहता है और उसके पति तथा देवर के साथ मजदूरी करने जाता था। आरोपी ने 12 अप्रैल को तबीयत का बहाना बनाकर काम पर जाने से मना कर दिया। पति और देवर काम पर चले गए थे। उसी दौरान रात करीब 8 बजे महिला को अकेला पाकर आरोपी ने बलात्कार किया। उसने मामी के साथ मारपीट करते हुए चुप रहने की धमकी भी दी थी। आरोपी की हरकतें बढऩे लगीं तो पति को पूरी बात बताई। जिसके बाद दोनों छोला मंदिर थाने पहुंचे। छोला मंदिर थाना पुलिस ने 14 अप्रैल की दोपहर लगभग ढ़ाई बजे 117/22 धारा 376/376(2)एन/323/506 (बलात्कार, कई बार बलात्कार, मारपीट और धमकाने) का प्रकरण दर्ज कर लिया। मामले की जांच एसआई रिचा चौहान (SI Richa Chouhan) ने की है।

यह भी पढ़ें:   Fake Covid Vaccine App: नकली रेमडेसिविर के बाद वैक्सीन रजिस्ट्रेशन का फर्जी एप

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!