Bhopal News: विवाहिता के साथ छेडछाड

Share

Bhopal News: बुरी से नीयत से देखता था और पीछा करता था, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया,

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। विवाहित महिला के साथ छेड़छाड़ की एक संगीन वारदात हुई है। इस मामले के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस स्थिति भी साफ नहीं कर सकी है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र की है। आरोपी अक्सर पीड़िता का पीछा करके उसको परेशान कर रहा था।

इन धाराओं में दर्ज ​हुआ प्रकरण

कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 45 साल है। वह विवाहित है और प्रायवेट जॉब भी करती है। उसने थाने में 1 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी संतोष सोनी (Santosh Soni) उसे लंबे समय से फॉलो कर रहा है। वह उसको मौका पाकर बुरी नीयत से टच भी करता था। जब वह परेशान हो गई तो उसने यह बात पहले पति को बताई। उसके बाद पुलिस थाने जाकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले की जांच एसआई उर्मिला अहिरवार (SI Urmila Ahirwar) कर रही हैं। वे आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर स्थिति साफ नहीं कर सकी है। हालांकि पुलिस ने 182/24 धारा 354/354—ग (छेड़छाड़ और पीछा करके परेशान करने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Fraud News: सरकारी दस्तावेज बनाने के नाम पर किसान से फर्जीवाड़ा
Don`t copy text!