MP Crime News: कांग्रेस के दो विधायकों पर छेड़छाड़ की एफआईआर

Share

MP Crime News: रेवांचल एक्सप्रेस के भीतर भोपाल से बच्चे के साथ सफर कर रही महिला से की अभद्रता, सागर जीआरपी ने दर्ज किया मुकदमा

MP Crime News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

सागर/भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के दो विधायकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। यह घटना रेवांचल एक्सप्रेस की आरक्षित कोच में हुई थी। पीड़िता शादीशुदा महिला है जो कि भोपाल शहर के शाहपुरा इलाके में रहती है। पीड़िता अपने पति के साथ थी। पति ने ट्विटर पर रेलवे प्रशासन (MP Crime News) से मदद मांगी थी। सागर जीआरपी ने दोनों विधायकों पर एफआईआर की पुष्टि की है। हालांकि पुलिस का दावा है कि उक्त नाम के दोनों व्यक्ति विधायक है अथवा नहीं इस संबंध में उनकी गिरफ्तारी के बाद पुष्टि की जाएगी। वहीं इस संबंध में आधिकारिक प्रतिक्रिया के लिए दोनों विधायकों से संपर्क किया गया था। वे बातचीत के लिए फोन पर उपलब्ध नहीं हो सके।

ऐसे हुई थी घटना

सागर जीआरपी के अनुसार 241/22 धारा 354 छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता भोपाल शहर के शाहपुरा इलाके में रहती है। इस मामले में आरोपी सतना से विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा, अनूपपुर के कोतमा विधानसभा से विधायक सुनील सराफ(Sunil Saraf)  है। हालांकि आरोपियों के सिर्फ नाम सामने आए है। उनके पदनाम को लेकर स्थिति साफ नहीं है। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि आरोपी अभद्रता करते वक्त विधायक बताकर उन्हें धमका रहे थे। लेकिन, पुलिस ने इन बातों से इंकार कर दिया है। सिद्धार्थ कुशवाहा (Siddarth Kushwaha) कुछ महीने पहले भी सतना से महापौर पद के उम्मीदवार बनने के बाद चर्चा में आए थे। छेड़छाड़ की घटना 6 अक्टूबर की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे हुई थी।

कौन है सिद्धार्थ कुशवाहा

इस मामले में सिद्धार्थ कुशवाहा नेता पुत्र है। उनके पिता पूर्व सांसद सुखलाल कुशवाहा (Sukhlal Kushwaha) है। पिता ने 2015 में गोली मारकर आत्महत्या की थी। सुखलाल कुशवाहा 1996 में सुर्खियों में आए थे। उन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह को विधानसभा चुनाव (MP Crime News) में हराया था। हालांकि ऐसा करते वक्त वे बसपा दल में शामिल थे। जिसके बाद वे समाजवादी पार्टी में चले गए थे।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Crime News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Police : सड़क पर दबंगई थाने में गुंडई
Don`t copy text!