Karnataka News: मदरसे में घुसकर भीड़ ने की पूजा, लगाये जय श्रीराम के नारे

Share

Karnataka News: कर्नाटक के बीदर में स्थित मदरसे की घटना का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया में हुई वायरल, नौ व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Karnataka News
भरोसा कायम रखने वाली वेबसाइट

बैंगलुरू। देश में दो साल बाद चुनाव होना है। इसलिए भाजपा—कांग्रेस समेत सभी पार्टियों में भीतर ही भीतर तैयारियां शुरू हो गई है। इस वक्त कर्नाटक राजनीतिक कारणों से अखाड़ा बना हुआ है। दरअसल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के तहत केरल के बाद कर्नाटक (Karnataka News) पहुंचे हैं। यहां अभी भाजपा की सरकार है। जिसमें मुख्यमंत्री बसवराज बोमई है। इधर, राहुल गांधी (Rahul gandhi) पैदल यात्रा में है तो उधर इसी कर्नाटक से भी दूसरी तस्वीर सामने आ रही है। यह तस्वीर और वीडियो ऐतिहासिक मदरसे की है। जिसमें भीड़ भीतर घुसी और उसने पूजा की। इतना ही नहीं इसके बाद जय श्रीराम के नारे लगाते हुए भीड़ बाहर आई।

औवेसी ने भाजपा को घेरा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना कर्नाटक के बीदर इलाके की है। इस मामले में पुलिस प्रशासन ने 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बताया जा रहा है कि दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुई भीड़ जबरन मदरसे के अंदर घुस गई थी। इस दौरान मदरसे के एक कोने में पूजा की गई। पुलिस ने जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया है उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं मुस्लिम संगठनों ने जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। मदरसा 1460 के दशक में बनाया गया था। बीदर में महमूद गवां मदरसा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अंतर्गत आता है। ये राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों की सूची में भी शामिल है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने भी इस घटना को लेकर राज्य की सत्तारूढ़ बीजेपी पर निशाना साधा है और आरोप लगाया है कि वह मुसलमानों को नीचा दिखाने के लिए ऐसी घटनाओं को बढ़ावा दे रही है।
यह भी पढ़ें:   Bhopal News: युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Don`t copy text!