Bhopal News : ग्वालियर से आकर रेप का बनाता था वीडियो

Share

Bhopal News : इस गंदी हरकत में नाबालिग की मां करती थी मदद, आरोपी उसका प्रेमी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सामाजिक संरचना को शर्मसार करने वाली यह कहानी भोपाल (Bhopal News) सिटी के ऐशबाग इलाके की है। मामला एक अशासकीय संस्था की मदद से पुलिस के पास पहुंचा था। आरोपी मूलत: ग्वालियर का रहने वाला है जिसकी भोपाल में एक महिला से पहचान थी। महिला अपनी नाबालिग बेटी का अपने सामने बलात्कार होते देखती थी। इतना ही नहीं इस पूरे घटनाक्रम का बकायदा वीडियो भी बनाया जाता था।

मोबाइल से वीडियो भेजकर बताई सच्चाई

ऐशबाग थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 17 साल है। वह पुराने सुभाष नगर में रहती है। घटना नवंबर, 2017 से लगातार चली आ रही थी। पुलिस ने इस मामले में 9 मई की रात लगभग साढ़े नौ बजे 376—डी/376—2—एन/5/6 ( दरिंदगी, कई बार बलात्कार और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा ) दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी कमल सिंह (Kamal Singh) और पीड़िता की मां है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि आरोपी ने कई अश्लील वीडियो बनाए हैं। यह बातें उसने अपनी चचेरी बहन को वीडियो भेजकर बताई थी। कमल सिंह  ने ऐसा करते हुए देखा लिया था। जिसके बाद उसका मोबाइल भी तोड़ दिया था। आरोपी जड़ी—बूटी बेचने का काम करता है। पुलिस उसके संबंध में जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़िए: दुनिया के ताकतवर बोलने वाले देश के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेनी महिलाओं के साथ हो रही इन घटनाओं पर चुप है, जबकि मानवीय सभ्यता के लिए यह खतरनाक संकेत हैं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal  News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सीट बैल्ट के लिए टोका तो किया बवाल
Don`t copy text!