Bhopal Rape Case: बलात्कार पीड़िता के प्री—मैच्योर बच्चे की मौत

Share

Bhopal Rape Case: जेपी अस्पताल में चौदह साल की बलात्कार पीड़िता की डिलीवरी, बच्चे की मौत के बाद पुलिस को दी गई जानकारी

Bhopal Rape Case
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बालकों के संरक्षण अधिनियम को लेकर सरकारें पानी की तरह पैसा फूंक रही है। मैदानी अमले को जागरुक बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे है। सेमीनार, नुक्कड़ नाटक से लेकर तमाम कवायदों में बजट के दरवाजे खोले जा रहे हैं। हालांकि, यह कितने कारगर है कि उसकी कलई शुक्रवार दोपहर उजागर हो गई। मामला चौदह साल की नाबालिग बच्ची से बलात्कार से जुड़ा है। जिसकी एफआईआर भोपाल (Bhopal Rape Case) सिटी के टीटी नगर थाने में दर्ज हुई थी। वह गर्भवती भी थी। लेकिन, उसकी सुध दोबारा नहीं ली गई। यह हालत पुलिस ही नहीं जेपी अस्पताल में भी रहा। उसको दर्द होने पर जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बात की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई।

पुलिस को ऐसे मिली खबर

टीटी नगर थाना पुलिस के अनुसार 28 फरवरी की रात लगभग 10 बजे 131/22 धारा 376—3—/376—2—एन/3/4/9 का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी 16 साल का है। उसको पुलिस ने हिरासत में लेकर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया था। पीड़िता के पिता मजदूरी करते हैं। वह बेटी के गर्भवती होने की जानकारी से बेखबर थे। जब पता चला तो बड़ी बेटी से हकीकत पता लगाई थी। जिसके बाद उसने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोबारा सुध नहीं ली। इसी बीच 12 मार्च को उसकी तबीयत खराब हुई। जिसके बाद उसने सात महीने के मृत हालत में बच्चे को जन्म दिया। यह घटना 25 मार्च को हुई थी। जिसके बाद जेपी अस्पताल से अंजना डगवाल ने सूचना दी।

यह भी पढ़ें:   MP PHQ News: प्रेसीडेंट ने दिया एमपी पुलिस को डिजिटल इंडिया का अवार्ड

पीड़िता की ऐसी है हालत

Bhopal Rape News
बाल अपचारी को लेकर सांकेतिक चित्र— ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

टीटी नगर पुलिस मर्ग 12/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मामले की जांच एसआई सुदामा ठाकुर के पास है। उन्होंने बताया कि बच्चे का डीएनए होना है। वह प्री—मैच्योर है इसलिए उसका पीएम करना संभव नहीं है। नवजात के शव को मेडिकोलीगल भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय किए जाएंगे। एसआई ने बताया कि अस्पताल ने बलात्कार पीड़िता के भर्ती होने पर कोई जानकारी थाना पुलिस को नहीं दी थी। पुलिस को मृत नवजात की सूचना के बाद घटना की जानकारी मिली थी। इस मामले में अभियोजन पक्ष से सलाह भी ली जा रही है। जिसके बाद चार्जशीट में संशोधन किए जाएंगे। पीड़िता अभी सकुशल है और वह बातचीत करने की अवस्था में हैं।

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Rape Case
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!