Bhopal News: महिला समेत दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal News: महिला ने खुद को लगाई थी आग, शव पीएम के बाद परिजनों को सौपा

Bhopal News
भोपाल मॉच्युरी रुम— फाइल फोटो

भोपाल। रातधानी भोपाल (Bhopal News) सिटी के अशोका गार्डन और ऐशबाग थाना क्षेत्र में दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इसमें एक महिला है जिसने आत्मदाह किया है। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी। उसने घर से बाहर निकलकर आग लगाई थी। वहीं एक लाश रेलवे ट्रेक से बरामद हुई है।

पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया शव

अशोका गार्डन थाना पुलिस को हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर मुकाती (Dr Mukati) ने 25 मार्च की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे एक महिला के मौत की सूचना दी थी। शव बैजंती बाई अहिरवार पति रूप सिंह अहिरवार उम्र 55 साल के रूप में हुई है। अशोका गार्डन पुलिस मर्ग 16/22 दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई जीपी सिंह (ASI GP Singh) ने बताया कि रूप सिंह मजदूरी करता है। पत्नी बैजंती बाई (Bejanti Bai) की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती थी। उसने 21—22 मार्च की दरमियानी रात लगभग एक बजे साड़ी में आग लगा ली थी। झुलसी हालत में उसे परिजनों ने हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इधर, ऐशबाग थाना पुलिस मर्ग 16/22 दर्ज किया है। घटना मोती नगर स्थित रेलवे ट्रेक की है। यहां 40 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिली थी। यह सूचना पुलिस को सलमान खान ने दी थी। शव की पहचान अभी तक नहीं हुई है। पुलिस ने शव हमीदिया अस्पताल की मर्चूरी रूम में सुरक्षित रखा हुआ है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नई दुल्हन पर गांव का मनचला डाल रहा था डोरे

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!