Bhopal Molestation Case: नशे में धुत्त मनचला रिश्ता मांगने घर पहुंचा

Share

Bhopal Molestation Case: बर्थडे पार्टी वाले दिन आरोपी से हुई थी पहचान

Bhopal Molestation Case
छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार आरोपी अक्षय धुर्वे

भोपाल। दोस्त के बर्थडे पार्टी में मनचले (Bhopal Molestation Case) से हुई दोस्ती नाबालिग के लिए सिरदर्द बन गई। आरोपी एकतरफा प्यार करता था। वह नशे की हालत में नाबालिग के घर पहुंच गया। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की है। आरोपी का कहना था कि वह उसके साथ शादी करना चाहता है। इस दौरान उसने अश्लील हरकतें भी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और अन्य धाराओं का मुकदमा दर्ज किया है।

आठवीं कक्षा तक पढ़ी है नाबालिग

कोलार थाना पुलिस ने बताया 17 वर्षीय युवती थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसके पिता लोडिंग आॅटो चलाते हैं। नाबालिग कक्षा आठवीं तक पढ़ी है। उसके मोहल्ले में आरोपी अक्षय धुर्वे (Akshay Dhurve) रहता है। वह सिग्नैचर बिल्डर के यहां नौकरी करता है। दोनों की पहचान आज से एक साल पहले एक दोस्त के जन्मदिन पार्टी में हुई थी। अक्षय ने नाबालिग को उसका मोबाइल नंबर दिया। दोनों की बातचीत शुरू हुई।

डाल रहा था शादी का दबाव

युवती ने बताया कुछ ही दिनों में दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। छह महीने पहले आरोपी ने प्यार का इजहार किया। जिसके बाद अक्षय उससे शादी करने का दबाव बनाने लगा। नाबालिग ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद नाबालिग ने आरोपी से बात करना बंद कर दिया। घटना से पहले आरोपी युवती के घर के सामने किसी भाई के घर आया था। तब युवती उसकी मां के साथ घर के बाहर बैठी थी। आरोपी दोनों को सुनाने के लिए भाई से दोनों की शादी वाली बात करने लगा।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide News: शराबी ने लगाई फांसी

शराब पीकर घर पहुंचा

Bhopal Molestation Case
सांकेतिक चित्र

नाबालिग ने बताया कुछ देर तक आरोपी की बात मां चुपचाप सुनती रही। कुछ देर बार मां ने आरोपी को समझाया भी था। मां के समझाने पर आरोपी वहां से चला गया। रविवार शाम आरोपी शराब के नशे में घर पहुंच गया। अक्षय सभी को घर से बाहर निकलने के लिए बोल रहा था। आरोपी ने परिजनों के सामने नाबालिग का हाथ पकड़ लिया। वह उससे बोलने लगा कि उसके साथ वह चले। वह शादी करने की बात बोल रहा था।

आरोपी हुआ गिरफ्तार

परिजनों ने बताया आरोपी उसे जबरन साथ ले जाने आया था। उसका बोलना था कि अगर वह साथ नहीं चली तो वह उसे जान से मार देगा। परिजनों नेे आरोपी को समझाया। लेकिन वह नहीं माना। जैसे ही पिताजी ने पुलिस की धमकी दी तो आरोपी मौका पाकर घटना स्थल से भाग गया। मंगलवार रात साढ़े नौ बजे धारा 354/354क/354घ/294/506/7/8/11/12 (छेड़छाड़, गाली—गलौज धमकाने और पॉक्सो एक्ट) का मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार दोपहर आरोपी अक्षय धुर्वे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: भेल के खंडहर मकान में युवती से बलात्कार
Don`t copy text!