Bhopal News: भेल के खंडहर मकान में युवती से बलात्कार

Share

Bhopal News: गर्भवती होने के बाद उजागर हुआ दरिंदगी का राज, विपरीत धर्म के युवक—युवती, लेकिन पुलिस का दावा लव—जिहाद नहीं

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) में स्थित भेल के जर्जर मकान अपराधियों के लिए सुरक्षित अड्डा बन गए हैं। हम यूं यह बात नहीं कह रहे। यहां पहले हत्या और बलात्कार (Bhopal Rape News) की घटनाएं हो चुकी है। अब ताजा मामला लव जिहाद का सामने आ रहा है। हालांकि पुलिस इस बात से अभी इंकार कर रही है। घटना भोपाल (MP Rape News) के पिपलानी इलाके की है। यहां भेल के जर्जर मकान में करीब नौ महीने से एक व्यक्ति शादी का झांसा देकर उससे बलात्कार (Girl Crime News) कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

युवती को चार महीने का गर्भ ठहरा

पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार 24 दिसंबर की अपरान्ह साढ़े चार बजे 1316/21 धारा 376—2—एन—/3/2/3/2—ए (कई बार बलात्कार और एट्रोसिटी एक्ट) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। यह घटना मार्च, 2021 से जंबूरी मैदान के नजदीक भेल के खंडहर वाले मकान में हुई थी। पीड़िता की उम्र 19 साल है जो कि अवधपुरी में रहती है। वह सरकारी स्कूल में पढ़ाई करती है। स्कूल से आते—जाते उसकी पहचान आरोपी 26 वर्षीय अजीम उर्फ रहमान (Ajim @ Rehman) से हो गई थी। वह करोद इलाके में रहता है और फेब्रीकेशन का काम करता है। पहले दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी। पीड़िता से आरोपी ने कई बार खंडहर में शारीरिक संबंध (Bhopal Girl Rape News) बनाए थे। इस दौरान उसको चार महीने का गर्भ ठहर गया। यह पता चलने के बाद आरोपी अजीम उर्फ रहमान ने अपना फोन बंद कर लिया था।
यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

यह भी पढ़ें:   MP Liquor Mafia: हैंडपंप चलाने पर भरती थी शराब की केन

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!