Bhopal News: ग्यारहवीं की छात्रा फंदे पर झूली

Share

Bhopal News: छात्रा समेत तीन व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। ग्यारहवीं की छात्रा से फांसी लगाकर आत्महत्या (Bhopal Suicide Case) कर ली है। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के जहांगीराबाद इलाके की है। घटना स्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इधर, मिसरोद और नजीराबाद इलाके में भी दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। मृतकों की पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस जांच के बिंदु तय करेगी।

चाचा ने दी थी पुलिस को खबर

जहांगीराबाद थाना पुलिस को मंगलवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे मुकेश धाकड़ ने भतीजी के मौत की सूचना पुलिस को दी थी। मृतका मानवी उर्फ खुशी धाकड़ पिता अजय धाकड़ उम्र 16 साल है। उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मानवी उर्फ खुशी धाकड (Manvi @ Khushi Dhakad) बरखेड़ी स्थित कोलीपुरा इलाके में रहती थी। पिता मजदूरी करते है। उससे छोटा एक 12 वर्षीय भाई भी है। घटना के वक्त पीड़िता घर में अकेली थी। परिजनों ने उसे फंदे पर लटके देखा था। उन्होंने उसे फंदे से नीचे उतार लिया था। लेकिन, जब तक उसकी मौत हो गई थी। वह कक्षा ग्यारहवीं की पढ़ाई कर रही थी। घटना स्थल से कोई ठोस सबूत पुलिस को नहीं मिला है। जहांगीराबाद पुलिस मर्ग 26/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इधर, नजीराबाद स्थित ग्राम मेघरा में पार्वती नदी के किनारे एक वृद्ध महिला की लाश मिली ​है। नजीराबाद पुलिस मर्ग 45/21 दर्ज कर जांच ​कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: टेलीफोन कम्पनी के कर्मचारी ने किया बलात्कार

नहीं हो सकी पहचान

नजीराबाद थाना पुलिस को बुधवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे 50—55 वर्षीय महिला की लाश मिली थी। देखने पर महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं दिख रही है। वह शोच करने नदी किनारे गई थी। तभी उसका पैर फिसला और वह हादसे का शिकार हुई। लाश एक दिन पुरानी है। आसपास के लोग उसे नहीं पहचानते है। इस कारण उसकी अब तक पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस ने महिला का पीएम करा दिया है। उधर, मिसरोद थाना पुलिस को जेपी अस्पताल से डॉक्टर अनुराग चौबे ने मंगलवार—बुधवार की दरमियानी रात लगभग तीन बजे एक व्यक्ति के मौत की सूचना दी थी। जांच अधिकारी एएसआई मान सिंह ने बताया मृतक मदन पाटिल पिता बंधु पाटिल उम्र 52 साल है। वह बीडीए सलैया में रहते थे। मदन पाटिल की टेलर की दुकान थी। उसके पड़ोस में बेटे की कपड़ों की दुकान है। घटना वाली रात अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। डॉक्टरों ने चैक करके उन्हें मृत घोषित कर दिया था। लेकिन, परिजनों ने उन्हें अस्पताल चलने के लिए बोला था। हमीदिया अस्पातल में पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Minor Girl Rape
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal STF News: नकली गिन्नी के साथ तीन जालसाज गिरफ्तार
Don`t copy text!