Bhopal News: विधवा महिला से रिश्तेदार ने की गंदी हरकत

Share

Bhopal News: युवती का रास्ता रोककर युवक ने युवती के गाल में जड़ दिए तमाचे

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। विधवा महिला से उसके करीबी रिश्तेदार ने गंदी हरकत (Woman Molestation Case) की है। आरोपी पति की मौत के बाद से ही बुरी नजर रखता था। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के टीला जमालपुरा इलाके की है। इधर, एक युवक ने युवती को गाल में तमाचे मार (Bhopal Bulling Case ) दिए। यह घटना टीटी नगर की है। यह घटना तीन दिन पुरानी है। दोनों मामलों में पुलिस ने छेड़छाड़ और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सात म​हीने पहले हुई थी मौत

टीलाजमालपुरा थाना पुलिस ने बुधवार रात लगभग नौ बजे 35 वर्षीय महिला की शिकायत पर छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज की है। महिला ने पुलिस को बताया आरोपी उसका जेठ है। पति की सात महीने पहले मौत हो चुकी है। उसका एक 10 साल का बेटा भी है। बेटे के साथ वह मकान के दूसरे हिस्से में रहती है। आरोपी उस पर गलत नजर रखता है। वह उसे देखकर अश्लील इशारे भी करता है। बदनामी के डर से महिला आरोपी की हरकतों को झेल रही थी। वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। इस कारण हिम्मत करके वह थाने पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 298/21 धारा 509/354क/294/506 (अश्लील इशारे करना, हाथ पकड़ना, गाली—गलौज करना और धमकाने) का मामला दर्ज किया है। इधर, टीटी नगर पुलिस ने मंगलवार—बुधवार की दरमियानी रात करीब 4 बजे 24 वर्षीय युवती ने उसके साथ छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज कराई है।

यह बोलकर पीटा

मामले में आरोपी अरेरा हिल्स निवासी अजय (Ajay) है। पीड़िता ने बताया वह पंचशील इलाके में रहती है। वह न्यूमार्केट स्थित कपड़े की दुकान में जॉब करती है। उसने पुलिस को बताया कि घटना 20 नवंबर को हुई थी। आरोपी ने तुलसी नगर के नजदीक उसको रोक लिया था। वह पहले अजय से बातचीत करती थी। लेकिन, उसकी नीयत अच्छी न देखकर उसने बोलचाल बंद कर दी थी। इसी बात से आरोपी नाराज था। उसका कहना था कि वह उसके साथ बातचीत जारी रखे। आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.comके फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Don`t copy text!