Bhopal Molestation Case: आहट सुन भाग रहे मजनू का पैर फ्रैक्चर!

Share

Bhopal Molestation Case: घर से भी हुआ गायब, छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज

Bhopal Molestation Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। करोद इलाके में 19 वर्षीय युवती से छेड़छाड़ (Bhopal Molestation Case) का मामला सामने आया हैं। आरोपी खिड़की से भागते देखा गया। पुलिस को खबर मिली है कि उसे आहट हुई थी। उसके जख्मी होने के भी समाचार है। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की हैं। पुलिस आरोपी के घर भी गई लेकिन वह गायब मिला। आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया गया है।

मां और भाई गए थे रिश्तेदारी में

निशातपुरा थाना पुलिस ने बताया कि 19 वर्षीय युवती ने सोमवार दोपहर आरोपी सादाब के खिलाफ धारा 452/354/323 (घर में घुसना, छेड़छाड़ और मारपीट करने) का मामला दर्ज किया हैं। एसआई उर्मिला यादव (SI Urmila Yadav) ने बताया पीड़िता करोद इलाके में रहती है। वह प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। परिवार में मां और छोटा भाई जबलपुर (Jabalpur) गए हुए हैं। घर में पिता और युवती अकेली थी। घटना वाली रात पीड़िता घर में सो रही थी। दूसरे कमरे में पिता भी सो रहे थे। पिता घर का दरवाजा रात में लगाना भूल गए थे। रात करीब दो बजे आरोपी सादाब घर में घुस आया।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस एसीपी की वर्दी वाली तस्वीर की कहानी जिसको भोपाल के लोग आसानी से भूल नहीं पाए

युवक को देख शोर मचाया

सादाब को देखते ही पीड़िता की चीख निकल गई। नींद से जागे पिता के आने की आहट पाते ही सादाब खिड़की से भाग खड़ा हो गया। पीड़िता ने बताया सादाब उसका पुराना दोस्त भी है। दोनों दो—तीन साल पहले साथ में कोचिंग में पढ़ते थे। सादाब पीड़िता के घर से भागा था। पकड़े जाने के डर से सादाब दूसरी मंजिल की छत से कूद गया था। इस कारण उसके पैर में फ्रेक्चर हुआ हैं। वह किस अस्पताल में भर्ती है यह पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पटाखे जलाने को लेकर दो गुटों में विवाद

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!