Bhopal News: रिलायंस इंश्योरेंस कर्मचारी पर छेड़छाड़ का आरोप

Share

Bhopal News: मीडिया हाउस की एक महिला कर्मचारी अपने साथ हुई इस घटना की शिकायत लेकर थाने पहुंची

भोपाल। रिलायंस इंश्योरेंस के एक कर्मचारी पर छेड़छाड़ (Bhopal Molestation Case) का आरोप लगा है। यह शिकायत शहर के एक बड़े मीडिया हाउस में काम करने वाली महिला कर्मचारी (Bhopal Woman Crime News) ने दर्ज कराई है। आरोपी पिछले एक महीने से पीड़िता को परेशान कर रहा था। इस बात से तंग युवती ने साहस (Bhopal Woman Bulling Case) दिखाया और वह थाने पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एक महीने से कर रहा था पीछा

एमपी नगर थाना पुलिस ने सोमवार रात लगभग सवा दस बजे धारा 341/354/354—घ रास्ता रोकना, छेड़छाड़ और पीछा करने का मामला दर्ज किया है। इस मामले का आरोपी 29 वर्षीय कपिल शर्मा (Kapil Sharma) है। वह मिसरोद स्थित फॉरच्यून डिवाइन सिटी (Fortune Divine City Crime News) में रहता हैै। कपिल शर्मा रिलायंस इंश्योरेंस (Reliance Insurance Crime News) में काम करता है। इस मामले की शिकायत 22 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई है। पीड़िता मूलत: शहडोल की रहने वाली है। वह यहां एक मीडिया हाउस में काम करती हैैं। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी ​कपिल शर्मा पिछले एक महीने से उसका पीछा करके उसे परेशान कर रहा था। आरोपी ने इससे पहले 16 अक्टूबर को विशाल मेगामार्ट के नजदीक रास्ता रोका था। उस दिन पीड़िता ने घटनाक्रम को नजरअंदाज कर दिया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ताजा घटनाक्रम के बाद गुस्साई पीड़िता ने आरोपी को पीटकर उसे पहले सबक सिखाया। फिर पुलिस को बुलाकर थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पति—पत्नी के बीच कैफे में घमासान

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!