MP BJP News: हिंदू धर्म को अंग्रेजों ने आते साथ टारगेट किया

Share

MP BJP News: विरोधियों के षडयंत्रों को विफल करें, सरकार के कामों को समाज तक पहुंचाएं मीडिया कार्यकर्ता, मीडिया विभाग के प्रशिक्षण वर्ग में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने किया आह्वान

MP BJP News
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश. तस्वीर भाजपा मुख्यालय की तरफ से जारी।

भोपाल। मध्यप्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है। इस चुनाव में मीडिया खासतौर पर सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। यह बात मध्यप्रदेश भाजपा को भी पता है। इसलिए भाजपा दल की तरफ से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी (MP BJP News) के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया विभाग के पदाधिकारियों को संबोधित किया। इस दौरान कहा गया कि हिंदू धर्म को अंग्रेजों ने भी सुनियोजित तरीके से टारगेट किया था। भारतीय जनता पार्टी के मीडिया विभाग के प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ बुधवार को हुआ।

अंग्रेजो ने ऐसे बनाया था एजेंडा

प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे सत्र जिसका विषय था हमारी विचारयात्राको संबोधित करते हुए शिवप्रकाश (Shivprakash) ने कहा कि यह 1952 में जनसंघ के रूप में शुरू हुई थी। पंडित दीनदयाल ने एकात्म मानववाद का विचार दिया। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद हमारी मान्यता है और हमारा उद्देश्य है कि एकात्म मानव चिंतन के आधार पर , सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के धरातल पर पूरी दुनिया में भारतमाता की जय-जयकार हो। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति लाखों साल पुरानी है, जिसमें शुरू से ही नारी सम्मान, वसुधैव कुटुंबकम और सभी में एक ही परमात्मा है, जैसे विचार समाहित रहे हैं। हमारी संस्कृति विज्ञान सम्मत है और लोकतंत्र की भावना प्राचीन समय से मौजूद रही है। एकात्म मानववाद का विचार भी लाखों साल पुराना है, जिसे अलग-अलग विद्वानों, विचारकों ने अलग-अलग शब्दों में प्रस्तुत किया है। शिवप्रकाश ने कहा कि 1792 में जब ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ ईसाई पादरी और बिशप भारत आए, तो वे हमारे सांस्कृतिक वैभव को देखकर घबरा गए। उन्हें लगा कि जब तक हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति की श्रेष्ठता रहेगी, हम स्थापित नहीं हो सकते। 1860 में जब भारत का शासन महारानी विक्टोरिया के हाथों में आया, तो अंग्रेजी सत्ता को बनाए रखने के लिए 13 सूत्रीय एजेंडा को स्वीकृत किया गया।

हमारे धर्म को इसलिए टारगेट किया गया

हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति के बारे में एक वैचारिक संभ्रम को तैयार करने का काम शुरू हो गया। हमारे ग्रंथों के बारे में भ्रम फैलाने का जिम्मा मैक्समूलर ने संभाला, तो शिक्षा व्यवस्था को तहस-नहस करने की जिम्मेदारी लॉर्ड मैकाले को सौंपी गई। शिव प्रकाश ने कहा कि देश की आजादी के बाद वामपंथियों और हमारी विचारधारा के विरोधियों ने अंग्रेजों के काम को ही आगे बढ़ाया। पंडित नेहरू के शासनकाल में ये लोग खूब फले-फूले और उनकी सरकार में भी शामिल रहे। आजादी के बाद एक ऐसी पूरी पीढ़ी तैयार हो गई, जो हमारे धर्म और संस्कृति को अवैज्ञानिक, तथ्यहीन, अनहिस्टोरिकल, तर्क के विरुद्ध और मिथक बताती है। इनकी मान्यता है कि जो भारत के इतिहास और संस्कृति को जितनी गालियां देगा, वो उतना ही बड़ा बुद्धिजीवी है। उन्होंने कहा कि 1952 में जब हमारी यात्रा शुरू हुई, तब दुनिया में समाजवाद, साम्यवाद और पूंजीवाद ही थे। लेकिन आज सारी दुनिया एकात्म मानववाद के बारे में सोच रही है,  जाति, धर्म और क्षेत्र से ऊपर उठकर संपूर्ण समाज भारतमाता की जय बोल रहा है, यह हमारे विचार की सफलता है।

सरकार और संगठन की उपलब्धि बताने का सलाह

MP BJP News
मीडिया सेल के प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा। तस्वीर भाजपा मुख्यालय की तरफ से जारी।

स्थानीय भाषाओं को सम्मान मिल रहा है और मैकाले का सिद्धांत समाप्त हो रहा है। हमारी वैचारिक श्रेष्ठता सारी दुनिया में स्थापित हो रही है। लेकिन हमारे विचार के विरोधी आज भी हैं, मीडिया कार्यकर्ताओं (MP BJP News) को इसे समझना चाहिए। ये लोग आज भी हमें बदनाम करके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक नैरेटिव सैट करने का प्रयास करते रहते हैं। हमें इन ताकतों से लड़ना और जीतना है। लेकिन इसके लिए हमें अध्ययन करना होगा, तैयारी करनी होगी। जनमत और विचार की श्रेष्ठता हमारे साथ है, लेकिन हमें अपनी क्षमता और योग्यता को बढ़ाना होगा। प्रशिक्षण वर्ग के उद्धाटन सत्र को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा (Vishnudutt Sharma) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राजनीतिक दल है और इस नाते हमारे कामों, विचारों तथा गतिविधियों का प्रचार-प्रसार हमारी आवश्यकता है। पार्टी क्या काम कर रही है, संगठन में क्या गतिविधि हो रही है, इन बातों को समाज तक पहुंचाने की जिम्मेदारी मीडिया विभाग की है। हमारी सरकारों ने गरीब कल्याण की, जनजातीय क्षेत्रों के विकास और बेहतरी की जो योजनाएं शुरू की हैं, उनकी जानकारी समाज तक पहुंचाने तथा लोगों को उनके बारे में शिक्षित करने का दायित्व भी मीडिया विभाग का है। उन्होंने कहा कि मीडिया विभाग के लोग मीडिया में सक्रिय रहते हैं। समाचार माध्यमों के जरिए वे समाज को प्रभावित भी करते हैं। ऐसे में उनके लिए आवश्यक है कि वे समय के हिसाब से अपने को ढालें, अपडेट करें। बीते समय में मीडिया के क्षेत्र में कई बदलाव आए हैं। आंचलिक क्षेत्रों में छोटे-छोटे समाचार प्रकाशित हो रहे हैं। अपनी बात जनता तक पहुंचाने के लिए हम इन समाचार पत्रों का उपयोग किस तरह कर सकते हैं, यह भी हमें सीखना होगा

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Crime: एलआईसी किस्त जमा करने के नाम पर फर्जीवाड़ा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP BJP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!