Bhopal News: लापता पति को तलाशने मदद मांगी तो नीयत डोली

Share

Bhopal News: आधी रात पति का झूठा संदेश लेकर पहुंचे आरोपी ने किया बलात्कार, कुछ दिनों से पीड़िता का लापता है पति

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शादीशुदा महिला की परेशानी का एक व्यक्ति ने नाजायज फायदा उठा लिया। उसने घर में घुसकर उसके साथ ज्यादती की थी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है। पीड़िता का पति पारिवारिक कलह के बाद अचानक लापता हो गया था। जिस कारण पीड़िता ने आरोपी से उस तक अपनी परेशानी पहुंचाकर मदद मांगी थी।

सागर का रहने वाला आरोपी करता है मिस्त्री का काम

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 17 अप्रैल की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे हुई थी। जिसकी एफआईआर 20 अप्रैल की रात लगभग पौने आठ बजे हुई। एफआईआर में हुई देरी को लेकर पुलिस ने कोई ठोस वजह नहीं बताई है। पीड़िता की उम्र 35 साल है जिसका पति मजदूरी करता है। पति विवाद के बाद पत्नी को अकेला छोड़कर चला गया। पत्नी ने आरोपी के साथ काम करने वाले व्यक्ति को फोन लगाया था। उसने दो बच्चों के भूखे होने और घर में वापस आने के लिए बोला था। पति—पत्नी मूलत: छिंदवाड़ा जिले के रहने वाले है। यहां भोपाल में लगभग एक दशक से रह रहे हैं।

घर में घुसते ही मुंह दबाकर जमीन पर पटक दिया

पीड़िता का पति मोबाइल नहीं रखता है। इसलिए उसने आरोपी वैजनाथ अहिरवार (Vaijnath Ahirwar) से मदद ली थी। आरोपी मूलतः सागर (sagar) जिले का रहने वाला है। आरोपी घटना वाले दिन घर पहुंचा। पीड़िता से कहने लगा कि तुम्हारा पति नहीं आया है। लेकिन, उसने पैसे भिजवाए हैं, दरवाजा खोलो में अंदर आकर देता हूं। परिचित और पति के साथ काम करने का सोचकर उसने दरवाजा खोल दिया। अंदर आते ही दरवाजा बंद कर उसने महिला को पटक दिया। फिर उसके साथ बलात्कार की घटना (Bhopal News) को अंजाम दिया। पीड़िता की एक लड़की 15 साल और लड़का 12 साल का है। वे भी घटना स्थल के बगल में सो रहे थे। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया था। पीड़िता ने पति के लापता होने की भी जानकारी थाने को दी थी। पुलिस ने बयानों के आधार पर 229/23 धारा 376/450/506 (ज्यादती, अपराध की नीयत से घर में घुसना और धमकाने का प्रकरण) दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं की जा सकी है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: बाइक के बैग में रखी रकम निकाली
Don`t copy text!