Bhopal News: जेठ ने बहू से की अभद्रता

Share

Bhopal News: पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला किया दर्ज

Bhopal News
थाना कमला नगर—फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) कमला नगर थाना इलाके से मिल रही है। यहां एक शादीशुदा महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी महिला का जेठ बताया जा रहा है। वह भाई की गैरहाजिरी में महिला से छेड़खानी कर रहा था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी फिलहाल नहीं हो सकी है। इधर, हबीबगंज थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर भाई के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।

प्रायवेट नौकरी करता है

कमला नगर थाना पुलिस ने रविवार शाम आठ बजे धारा 354/354-क (छेड़छाड़ और बुरी नीयत) से पकड़ने का मामला दर्ज किया है। जिसकी शिकायत 30 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। उसने बताया आरोपी उसका जेठ है। महिला का पति प्रायवेट नौकरी करता है। घटना बुधवार दोपहर ढ़ाई बजे की है। उस समय घर पर कोई नहीं था। महिला किचन में काम कर रही थी। अचानक आरोपी जेठ ने बुरी नीयत से आकर पीछे से दबोच लिया। महिला ने शोर मचा दिया तो वह भाग गया। पति के घर आने पर महिला ने घटना की जानकारी उसे दी थी। बदनामी के डर से महिला ने पांच दिन बाद थाने में आरोपी जेठ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

आवेदन जांच पर हुआ मुकदमा दर्ज

Bhopal News
हबीबगंज थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

इधर, हबीबगंज थाना पुलिस ने रविवार शाम सात बजे धारा 294/323/506 (गाली—गलौच, मारपीट और धमकाने) का मामला दर्ज किया है। इस मामले का आरोपी पुलिस ने जसवंत भंडारी (Jaswant Bhandari) को बनाया है। पुलिस ने बताया पीड़ित महिला उसकी रिश्ते में बहन है। वह अरेरा कॉलोनी में रहती है। मारपीट की घटना 01 अगस्त, 2021 की दोपहर साढ़े बारह बजे हुई है। महिला का किसी बात पर भाई से विवाद हुआ था। विवाद में आरोपी जसवंत भंडारी ने बहन के साथ मारपीट की थी। जिसके बाद महिला ने लिखित आवेदन दिया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: घरेलू हिंसा की शिकार मुस्लिम महिला पहुंची थाने 

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!