Bhopal News: समझौते के लिए काजियात बुलाया, थमाया तीन तलाक का नोटिस

Share

Bhopal News: ऐशबाग और महिला थाने में घरेलू हिंसा के दो मामले दर्ज

 

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज ऐशबाग और महिला थाना (Bhopal News) से मिल रही है। दोनों ही मामले माहिलाओं से जुड़े घरेलू हिंसा (Bhopal Woman News) के है। एक मामले में आरोपी पति ने पत्नी को समझौते के लिए काजियात में बुलाया था। जहां समझौते की बजाय महिला को तीन तलाक (Bhopal Tripal Talaq) का नोटिस थमा दिया। पुलिस ने दहेज प्रताड़ना, तीन तलाक और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया हैं। इधर, महिला हिंसा (Bhopal Domestic Violence ) के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दर्ज हुई है।

बेटा पिता और बेटियां मां के साथ

ऐशबाग थाना पुलिस ने रविवार दोपहर ढाई बजे धारा 498ए/506/4 (प्रताड़ना, धमकाना और मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले का आरोपी पति सनव्वर कुरैशी को बनाया है। जांच अधिकारी एएसआई बोहरन सिंह ने बताया पीड़ित महिला की उम्र 32 साल है। उसका मायका बाग फरहत अफजा में हैै। परिजनों ने उसकी शादी रायसेन ग्राम बाबलिया पोस्ट दामखेड़ा थाना देव नगर निवासी सनव्वर कुरैशी (Sanvvar Quereshi) से 15 साल प​​हले हुई थी। दोनों के तीन बच्चे भी है। बेटे की उम्र 14 साल तो दोनों बेटियों की उम्र 13 और 09 साल है। लम्बे समय से दोनों पति—पत्नी के बीच
छोटी—छोटी बातों को लेकर विवाद होता था।

तलाक के दूसरे दिन पति की शादी

Bhopal News
पुलिस नियंत्रण कक्ष, भोपाल- फाइल फोटो

जांच अधिकारी ने बताया दोनों के बीच 03 मई, 2021 को विवाद हुआ था। मनमुटाव होने पर महिला उसके पिता के साथ मायके आ गई थी। आरोपी सनव्वर कुरैशी समझौते के बहाने 23 अग्स्त, 2021 को पत्नी के मायके आया था। वह पत्नी को समझौते के लिए काजियात ले गया था। वहां उसने पत्नी को पेपर साइन करने के लिए दिए। पत्नी ने जब पेपर पढ़े तो उसमें तलाक का नोटिस था। जिसे देख पत्नी ने साइन करने से इंकार कर दिया। पत्नी वहां से घर लौट आई। पीछे से आरोपी पत्नी के मायके पहुंचा और उसे तीन तलाक बोलकर चला गया। आरोपी पति ने घटना के दूसरे दिन किसी और महिला से शादी कर ली। जिसकी जानकारी लगते ही पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें:   MP Drug Mafia Campaign: पीएचक्यू को लगता है कि इनके जेल जाने से माफिया खत्म

तीन लाख रूपए की मांग

महिला थाना पुलिस ने रविवार शाम छह बजे धारा 498ए/34/3/4 प्रताड़ना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति संदीप ऐंजल चौरसिया, ननद इंदु चौरसिया और ससुर प्रेमचंद्र चौरसिया को बनाया हैं। शिकायत 36 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। पीड़िता की ससुराल उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में है। पीड़िता की शादी 26 अप्रैल, 2021 को हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में तीन लाख रूपए की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक यातनाएं दे रहे थे। जिससे तंग आकर महिला उसके मायके अहीर मोहल्ला जहांगीराबाद आकर रह रही हैं। बात नहीं बनने पर उसने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!