Bhopal News: मायके आई विवाहिता ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। शादीशुदा एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी (Suicide News) कर ली है। यह घटना भोपाल देहात (Bhopal News) क्षेत्र में स्थित सुखी सेवनिया इलाके की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

सुखी सेवनिया थाना पुलिस के अनुसार 15 फरवरी की सुबह 7 बजे भैरो सिंह लोधी ने महिला के मौत की सूचना दी थी। मृतिका कला बाई लोधी पत्नी कैलाश लोधी उम्र 35 साल है। उसकी ससुराल पिपलानी स्थित आनंद नगर के नजदीक है। पति कैलाश लोधी प्रायवेट ड्रायवरी करता है। उसके दो बच्चे भी है। कला बाई लोधी (Kala Bai Lodhi) का अस्पताल में इलाज चलने की जानकारी भी सामने आई है। वह एक सप्ताह पहले ही भाई के साथ अपने मायके आई थी। कला बाई लोधी ने फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। सुखी सेवनिया पुलिस मर्ग 04/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या को लेकर अभी कोई ठोस वजह पता नहीं चली है।

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चिरायु अस्पताल का सफाई कर्मी छेड़छाड़ मामले में फंसा
Don`t copy text!