MP Cop Gossip: थाने के भीतर कुर्सी फेंककर मारी

Share

MP Cop Gossip:  स्पा में लड़की का मामला सुलझाने के बाद उल्टे पैर लौट आई पुलिस

MP Cop Gossip
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पुलिस विभाग के भीतर कई तरह के घमासान चल रहे होते हैं। कुछ मीडिया के सामने आ जाते हैं जबकि कुछ सबूतों के अभाव में बताने से रह जाती है। ऐसे ही विषयों पर हमारा नियमित कॉलम एमपी कॉप गॉसिप (MP Cop Gossip) है। यह हर गुरुवार सुबह 7 बजे प्रकाशित होता है। हमारा मकसद किसी भी व्यक्ति अथवा संस्था को छोटा—बड़ा दिखाना नहीं होता है। ऐसे ही कई चुटीली जानकारियों के साथ इस बार भी पढ़िए गॉसिप।

कुर्सी पर बैठने नहीं कोई तैयार

दिसंबर, 2021 में प्रदेश के दो शहरों भोपाल—इंदौर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली की शुरुआत की गई। इसमें अब तक एक पद भोपाल का आज भी खाली है। यह पद है एडिशनल सीपी का। इस कुर्सी में बैठने के लिए अभी तक कोई नाम सामने नहीं आया है। इसके अलावा दूसरे भी पद है जिसमें अभी नियुक्ति आदेश जारी नहीं हुआ है। जबकि इस व्यवस्था को शुरु हुए दो महीना बीत चुका है।

उल्टे पैर वापस लौटी टीम

MP Cop Gossip
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

पिछले दिनों एक थाना क्षेत्र के स्पा सेंटर पर पुलिस ने कार्रवाई करने का साहस दिखाया। मामला एक लड़की को जबरिया वहां नौकरी पर रखने का था। जिसको रखा गया था उसके माता—पिता ने पुलिस से मदद मांगी थी। पुलिस वहां छानबीन करने भी गई। लेकिन, उसके बाद स्पा की पड़ताल करना छोड़कर पुलिस टीम लड़की का मामला सुलझाकर वापस लौट आई। लड़की के परिजनों को समाज में बदनामी का भय दिखाया गया। जिसके बाद परिवार भी बेटी को सकुशल पाकर चुप रह गया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: घर में गिरकर महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 

कुर्सी ही दे मारी

शहर के एक थाने में एक ही परिवार के दो गुटों का विवाद थाने में पहुंचा था। जिसको एक थानेदार साहब सुलझा रहे थे। दूसरे पक्ष से दूसरी टीम बातचीत कर रही थी। मामला एक दस महीने के बच्चे को जबरिया अपने पास रखने का था। यह प्रकरण सुलझता उससे पहले संदेही पक्ष के एक लड़के ने थाने में रखी प्लास्टिक की कुर्सी उठाकर शिकायत करने वाले पक्ष के परिजन पर मार दी। फिर क्या था उसके बाद तो पूरा थाना उस कुर्सी मारने वाले पर टूट पड़ा।

भविष्य में घमासान होना तय है

शहर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली शुरु हुई है। जिसके बाद संभागों से नोटिस भेजे जा रहे हैं। जिसका निराकरण अधिवक्ता के माध्यम से किया जा रहा है। इन अधिवक्ताओं को कार्यालय के नजदीक टेबल कुर्सी लगाने की व्यवस्था नहीं मिल पा रही है। इसलिए यह तय है कि भविष्य में अधिवक्ता संघ पुलिस महकमे के पास अपनी कुर्सी के लिए जगह मांगने के ज्ञापन के साथ पहुंच जाए।

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Cop Gossip
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रास्ते को लेकर दो भाईयों के बीच घमासान 
Don`t copy text!