Bhopal News: नर्स के साथ होटल में बलात्कार

Share

Bhopal News: एक थाने से दूसरे थाने भेजी जाती रही पीड़िता की तीसरे थाने में हुई एफआईआर, बलात्कार करने वाला होटल का मैनेजर गिरफ्तार

Bhopal News
सांकेतिक चित्र— साभार

भोपाल। भेल में स्थित निजी अस्पताल की आउटसोर्स नर्स यौन हिंसा की शिकार हो गई। उसके साथ होटल के मैनेजर ने बलात्कार को अंजाम दिया था। यह प्रकरण भोपाल (Bhopal News) शहर के एमपी नगर थाना पुलिस ने दर्ज किया है। इससे पहले पीड़िता दो थाने पहुंची थी। पहला थाना अवधपुरी था। यहां उसे ज्ञान की बातें बताकर गोविंदपुरा थाने भेजा गया था। इसके बाद गोविंदपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज करके केस डायरी जीरो पर एमपी नगर थाना पुलिस को भेज दी थी। पीड़िता का दावा है कि आरोपी ने उसकी मोबाइल पर वीडियो भी बनाई थी। हालांकि इस बात की तस्दीक अभी पुलिस कर रही है।

घर किसी थाने में आरोपी का होटल दूसरे में और वारदात तीसरे थाने की होटल में दी गई

एमपी नगर (MP Nagar) थाना पुलिस के अनुसार मामले की जांच एसआई मोहन भार्गव (SI Mohan Bhargav) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पीड़िता की उम्र 36 साल है। वह अवधपुरी (Awadhpuri) इलाके में रहती है। वह नर्सिग का काम करती है। वारदात एमपी नगर जोन—2 स्थित आर्य होटल (Arya Hotel) में हुई थी। पीड़िता मूलत: छिंदवाड़ा जिले की रहने वाली है। इस मामले का आरोपी विजय सिंह (Vijay Singh) है। वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। फिलहाल शाहपुरा इलाके में रहता है। वह गोविंदपुरा में स्थित एक होटल में जॉब करता है। आरोपी विजय सिंह और पीड़िता के बीच शारीरिक संबंध जून, 2023 से 29 जनवरी, 2024 के बीच बने थे। दोनों की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। इसके बाद मुलाकातें होने लगी। आरोपी का कहना था कि पीड़िता के साथ वह शादी करेगा। यह बोलकर उसने कई बार ज्यादती की वारदात को होटल में अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 45/24 धारा 376/376/—2—एन/294/323/506 (बलात्कार, कई बार ज्यादती, गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने का प्रकरण) दर्ज किया ​गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी शुरु कर दी है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide News: मां की मौत का सदमा सहन नहीं कर सका बेटा
Don`t copy text!