Bhopal Molestation Case: सौतेला पिता नशे के बाद बेटी से करता था हर​कत

Share

Bhopal Molestation Case: मां के सामने खोला बेटी ने राज, पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Bhopal Molestation Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सौतेले पिता की नशे में नीयत (Bhopal Molestation Case) बिगड़ जाती थी। वह मां की गैरहाजिरी में बेटी को अपने साथ सोने के लिए मजबूर करता था। घटना मध्य प्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। पुलिस ने सौतेले पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेकिन, उसको इसकी भनक लग गई थी। वह घर से फिलहाल फरार है।

होटल में करता हैं काम

हबीबगंज थाना पुलिस ने बताया कि घटना की एफआईआर 19 अगस्त की शाम 7 बजे दर्ज की गई। पीड़िता की उम्र 18 साल है। रिपोर्ट उसने सौतेले पिता के खिलाफ दर्ज कराई है। पिता उसके साथ छेड़छाड़ (Bhopal Molestation Case) और गंदी हरकतें करता था। ऐसा वह तब करता था जब उसकी मां नहीं होती थी। यह सिलसिला फरवरी, 2019 से चल रहा था। पिता एक होटल में काम करता है। पिता की करतूत बेटी ने मां को बताई। जिसके बाद मां ने उसको समझाया तो वह उससे बदसलूकी करने लगा। नतीजतन मां—बेटी ने थाने पहुंचकर घटना पुलिस को बताई।

इसलिए की थी दूसरी शादी

पीड़ित लड़की की काम घरों में जाकर घरेलू काम के अलावा बच्चों को संभालती है। पहले पति को उसने छोड़ दिया है। उसके पास पहले पति की बेटी साथ में रहती है। उसने सामाजिक सुरक्षा के लिए दूसरी शादी की थी। लेकिन, उसे यह पता नहीं था कि यह उसकी बेटी के लिए नुकसानदायक बन जाएगी। आरोपी पति नशे में धुत्त होकर बेटी के शरीर के अंगों में हाथ फेरता था। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:   Fake Gold Loan: नकली सोने में हॉल मार्क लगाकर लोन लेने पहुंचे जालसाज

यह भी पढ़ें: अवैध संबंधों का बना रखा था वीडियो जिसको वायरल करने की धमकी देकर रिश्तेदार कर रहा था ब्लैकमेल

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!