Bhopal Rape Case: अवैध संबंधों की वीडियो बनाकर महिला से ज्यादती

Share

Bhopal Rape Case: रिश्तेदार की ब्लैकमेलिंग से तंग पत्नी ने खोला पति के सामने राज

Bhopal Rape Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। अवैध संबंधों की वीडियो बनाकर एक व्यक्ति महिला से ज्यादती (Bhopal Rape Case) कर रहा था। घटना मध्य प्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। आरोपी फिलहाल फरार है जो पीड़िता का रिश्तेदार भी बताया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद वीडियो (Bhopal Intercourse Video) के राज से पर्दा उठेगा। इसलिए उसकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। बहरहाल यह पूरा मामला पीड़ित महिला के पति की मदद से उजागर हुआ है।

पति करता है प्रायवेट जॉब

पिपलानी थाना पुलिस ने बताया कि 33 वर्षीय महिला पिपलानी इलाके में रहती है। उसका पति प्रायवेट जॉब करता है। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे भी है। आरोपी मूलत: गुना का रहने वाला है। रिश्तेदारी होने के कारण उसका 2017 से घर में आना—जाना था। वह दो—चार दिन रूककर वापस लौट जाता था। आरोपी 2019 में घर आया था। जिस दिन वह आया तब पति काम पर चले गए थे।

यह भी पढ़ें: यूपी के बिगड़े कारोबारी जो भोपाल आते तो थे कारोबार के लिए लेकिन रंगरेलियां के लिए बाहर से बुलाते थे लड़कियां

कमरे में अकेला पाकर दबोचा

पीड़िता ने बताया कि घर का काम निपटाने के बाद पीड़िता कमरे में आराम करने चली गई थी। उसकी नींद लगते ही आरोपी कमरे में घुस आया था। अचानक नींद खुली तो पता चला की आरोपी उसके सामने बैठा है। वह चौककर पलंग पर बैठ गई थी। आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया। जिसके बाद उसने बलात्कार (Bhopal Relative Rape Case) किया था। पीड़िता के साथ संबंधों का वीडियों बनाया था। आरोपी इसी वीडियो को वायरल करने धमकी देकर उसके साथ शारीरिक शोषण (Piplani Rape Case) करने लगा।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सडक दुर्घटना में हुई मौत मामले में एफआईआर दर्ज 

पति को ऐसे चला पता

शाम को जब पति घर आया तो वह डरी—सहमी थी। पति ने उसका कारण पूछा तो वह तबीयत का बहाना बनाकर चुप रही। इसी बीच आरोपी की 8—10 दिन पहले बाहर नौकरी लग गई थी। जिसके बाद वह चला गया था। उसके जाने के बाद आरोपी ने महिला को फोन किया था। वह फोन पर उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। इसी बीच महिला ने साहस करके पति को सारी कहानी बता दी। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और उसने बुधवार शाम पांच बजे आरोपी के खिलाफ धारा 3762एन/506 (कई बार बलात्कार और धमकी) का मुकदमा दर्ज कराया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Don`t copy text!