Bhopal News: पति ने पीट-पीटकर पत्नी की पसलियों में दिला दिया दर्द

Share

Bhopal News: एलआईसी एजेंट से आधी रात उसका पति वह चाह रहा था जिसको इंकार करने को लेकर बवाल हुआ और मामला पुलिस थाने पहुंचा

Bhopal News
निशातपुरा थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। व्यक्ति नशे में अनियंत्रित हो सकता है। क्योंकि उसके सोचने-समझने की शक्ति शून्य हो जाती है। इसके अलावा एक अवस्था और होती है जिसमें व्यक्ति कुछ समझ नहीं पाता। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा इलाके की है। मामला पति-पत्नी के बीच आधी रात हुआ था। जिसमें पति कुछ चाह रहा था। पत्नी ने वैसा नहीं किया तो वह आग-बबूला हो गया। फिर क्या उसने महिला की वह हालत कर दी कि उसको देखकर पुलिस भी बिना मुकदमा दर्ज किए चुप नहीं रह सकती थी।

पुलिस को मजबूरी में यह लिखकर बात दबानी पड़ी

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 26 अप्रैल की रात लगभग 11 बजे हुई थी। जिसमें 352/23 धारा 294/323/506 (गाली-गलौज, मारपीट और धमकाने का प्रकरण) दर्ज किया है। पीड़िता की उम्र लगभग 34साल है। वह एलआईसी एजेंट का काम करती है। उसकी शादी को काफी समय हो चुका है। दांपत्य जीवन भी ठीक चल रहा है। लेकिन, घटना वाली रात कुछ ऐसा हुआ कि जीवन में तूफान आ गया। पति-पत्नी बिस्तर पर लेटे थे। तब उसके पति उससे बोले उठकर बिजली बंद कर दे। पत्नी ने ऐसा करने से इंकार कर दिया। बस क्या था पति आग बबूला हो गया। फिर वह बिस्तर पर साथ सो रही पत्नी को बुरी तरह से पीटने लगा। उसकी चीख सुनकर आस-पास के लोग आ गए। तभी किसी ने डायल-100 को भी कॉल कर दिया। पुलिस पति-पत्नी को थाने ले आई। जब पत्नी ने आधी रात हुई कहानी बताई तो प्रकरण दर्ज कर लिया गया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   सीएम शिवराज ने गुपकार गठबंधन को बताया ‘गद्दार’, कांग्रेस से पूछे सवाल
Don`t copy text!