Bhopal News: शराब पीकर घर पहुंचे पति ने पत्नी को पीटा

Share

Bhopal News: नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा, खाना नहीं बनाने पर बुरी तरह से पीटा, ससुर के साथ पहुंची महिला

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश में शराब राजनीति का विषय रही है। खासतौर पर जब उसको लेकर नीतियां बनाई जा रही थी। मुखर विरोध प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Ex CM Uma Bharti) ने किया था। वे भारतीय जनता पार्टी की नेता भी है। नीतियां बनने के बाद अब राजधानी भोपाल (Bhopal News) की सड़कों में उसके साइड इफेक्ट दिखाई देने लगे हैं। नीतियों के कारण मामला ज्यादा विकराल न हो जाए। इसलिए भोपाल पुलिस कार्रवाई करके उसको नियंत्रण कर रही है।

इसलिए पीट रहा था पति

ताजा घटना भोपाल शहर के पिपलानी (Piplani) इलाके में हुई। जिसमें पुलिस ने 288/23 धारा 294/323/506 (गाली-गलौज, मारपीट और धमकाने का मामला) दर्ज किया गया है। पीड़िता महिला है जिसने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पत्नी का आरोप है कि पति उसके चरित्र पर शक करता है। घर मेें नशे में धुत्त होकर आता है और अक्सर गदर मचाता है। वह शराब पीकर घटना वाले दिन फिर आया। पति को देखकर वह उसके लिए खाना निकालने किचन में जाने लगी। तभी आरोपी पति बोला कि उसने कपड़े उसके क्यों नहीं धोए। उसकी वजह बताई तो वह उस पर मारपीट करने के लिए टूट पड़ा। पति की पिटाई से पत्नी बुरी तरह लहुलूहान हो गई। जिसके बाद वह ससुर को लेकर थाने पहुंची।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो जगह मारपीट की घटनाएं
Don`t copy text!