Bhopal Suicide Case: इलेक्ट्रिशियन फंदे पर झूला

Share

Bhopal Suicide Case: व्यक्ति समेत दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

Bhopal Suicide News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बीती रात इलेक्ट्रिशियन ने आत्महत्या (Bhopal Suicide Case) कर ली। इधर, संदिग्ध परिस्थितियों में एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। घटना मध्यप्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड़ नोट बरामद नहीं हुआ है। दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

बिजली का करता था काम

शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने बताया कृष्ण कुमार पिता राम किशोर उम्र 45 वषीय निवासी बाजपेई नगर इलाके का रहने वाला था। विमल की इलेक्ट्रिशियन की दुकान चलाता था। बुधवार विमल की पत्नी और बच्चे घर से बाहर गई थी। विमल घर में अकेला था। तभी पड़ोस में रहने वाला विमल सिंह ने देखा कृष्ण (Krishna Kumar Hanging Case) कमरे में फंदे पर लटका है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव उतारकर पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा। घटना स्थल से किसी तरह का कोई सुसाइड़ नोट नहीं मिला है। परिवार शोकाकुल होने के कारण किसी के बयान नहीं हो सके हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की जांच करेगी।

पेट दर्द से हुआ अस्पताल में एडमिट

मंगलवारा थाना पुलिस ने बताया सीता राम (Sitaram) पिता बाबूलाल उम्र 40 साल निवासी शक्ति नगर का रहने वाला था। उसे 17 सितंबर को पेट में दर्द हो रहा था। तभी उसने किसी राह चलते व्यक्ति से शाकिर अली अस्पताल के सामने सीता राम ने मदद मांगी थी। सीता राम का बोलना था उसको पेट में दर्द हो रहा है। उस व्यक्ति ने इंसानियत के नाते हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम के बाद मर्चुरी में रख दिया है। पुलिस उसके परिजनों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suspicious Death : शराब नहीं मिली तो सैनेटाइजर से चला रहा था काम

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!