Bhopal Dowry Case: दस तौला सोना भी लगा कम

Share

Bhopal Dowry Case: प्रताड़ित महिला थाने पहुंची, पति समेत ससुराल के छह लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Bhopal Dowry Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। लड़की को शादी में हैसियत से ज्यादा दहेज (Bhopal Dowry Case) न लेकर आने पर प्रताड़ित किया जा रहा था। परिवार ने 10 तौला सोना समेत लाखों रुपए का माल पति को उपहार में दिया था। घटना मध्यप्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। पीड़िता को 25 लाख रूपए के लिए ससुराल वाले दबाव बना रहे थे। पीड़िता ने पति—समेत ससुराल के छह लोगों के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। इधर, एक और महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

दवा दुकान खुलवाना चाहता था

ऐशबाग थाना पुलिस ने बताया 23 वर्षीय महिला थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पीड़िता ने बुधवार दोपहर दो बजे ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता की शादी 2018 में बाग उमराव इलाके में रहने वाले फैजल अंसारी (Faizal Ansari) पिता शमशुन के साथ हुई थी। ससुराल वालों ने लेन—देन की कोई बात नहीं की थी। इसके बाद भी पिता ने दहेज में 10 तोला सोना, गृहस्थी का एक—एक सामान दिया था। शादी के दूसरे ही दिन से ससुराल वाले उसे कम दहेज लाने पर ताना मारते थे। फैजल चाहता था कि ससुर उसको मेडिकल की दुकान खोलकर दे। इसक अलावा वह मकान भी चाहता था।

छह महीने से है मायके में

Bhopal Dowry Case
सांकेतिक चित्र

पीड़िता ने बताया चाची सास शहबानों और ससुर शमशुन दोनों ने उसे मानसिक यातना देना शुरू कर दिया था। विरोध करने पर सभी लोग ताना मारते थे। उससे बोला जाता था वह पिता के घर जाए और 25 लाख रूपए लेकर आए। ऐसा नहीं करने पर लड़के की दूसरी जगह शादी करने की धमकी देते थे। उसके साथ मारपीट भी ससुराल में की जाने लगी। नतीजतन, पीड़िता अप्रैल, 2020 से मायके में आकर रह रही है। ससुराल वाले उसे लेने नहीं आए। पुलिस ने आरोपी फैजल, अफजल, शमशुन, शाहबानों, इनाम और सोयब के खिलाफ धारा 498ए/3/4 (प्रताड़ना और दहेज अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो साल से फरार जालसाज गिरफ्तार

मोटर साइकिल की मांग

अशोका गार्डन थाना पुलिस ने बताया 25 वर्षीय महिला थाना क्षेत्र की रहने वाली है। बुधवार शाम छह बजे महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला की शादी सितंबर 2019 में हिनौतिया 80 फीट रोड़ निवासी दीपक शाक्य (Deepak Shakya) से हुई थी। महिला का पति मजदूरी करता है। शादी के बाद ससुराल वाले दहेज में मोटर साइकिल की मांग को लेकर आए दिन परेशान करते थे। पुलिस ने आरोपी पति दीपक शाक्य, ससुर जमना प्रसाद, सास शकुंतला, दोनों ननद नेहा और सपना (Sapna Shakya) के खिलाफ धारा 498ए/506/3/4 (प्रताड़ना, धमकी और दहेज अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!