Bhopal News: आटा चक्की में साड़ी फंसने से महिला की दर्दनाक मौत

Share

Bhopal News: चलती चक्की के बीच हुए हादसे की गंभीरता को बयां कर रहे थे यहां—वहां दीवार पर लगे खून के छींटें

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। घर में लगी आटा चक्की का जिसने भी नजारा देखा वह ठिठक गया। दीवारों पर खून के धब्बे लगे हुए थे। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र की है। महिला से आटा चक्की के पास जाते वक्त चूक हो गई। उसकी साड़ी चक्की को चलाने वाले पट्टे में फंस गई। उसके बाद वह सिर्फ चीख—पुकार ही मचा सकी। पलभर में सबकुछ घर में तबाह हो चुका ​था।

पुलिस मामले की कर रही जांच

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार यह सनसनीखेज घटना शोभापुर गांव (Shobhapur Village) में हुई थी। पुलिस को सीधे मामले का पता नहीं चला था। उन्हें जेके अस्पताल (JK Hospital) से सूचना डॉक्टर राजेंद्र ने दी थी। पुलिस को बताया गया कि रामवती बाई लोधी (Ramwati Bai Lodhi) पति हिम्मत सिंह लोधी उम्र 50 साल को काफी क्षत—विक्षिप्त हालत में इलाज के लिए लाया गया था। उसके परिजनों ने बताया है कि उसकी साड़ी आटा चक्की में फंस गई थी। रामवती बाई लोधी को शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आई थी। उसे इलाज के लिए 7 मई की रात लगभग ग्यारह बजे लाया गया था। पुलिस ने बताया कि जहां हादसा हुआ वहां आटा चक्की थी। वह उनके घर पर ही लगी थी। मशीन पर रामवती बाई लोधी काम कर रही थी। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले की जांच एसआई सुनील सिंह (SI Sunil Singh) कर रहे हैं। कोलार रोड पुलिस मर्ग 43/24 दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Looteri Dulhan: कब्र पर लटके पैर फिर भी शादी का ख्वाब इंजीनियर को पड़ा महंगा
Don`t copy text!