Bhopal Cop News: कार में सवार लड़की भी बनी आरोपी

Share

Bhopal Cop News: ट्रैफिक चेकिंग के दौरान कांस्टेबल को कार के बोनट पर लटकाकर आधा किलोमीटर से ज्यादा घसीटने का मामला, दोनों आरोपियों को अदालत में किया जाएगा पेश

Bhopal Cop News
सांकेतिक फोटो

भोपाल। ट्रैफिक कांस्टेबल को बोनट पर लटकाकर आधा किलोमीटर से ज्यादा घसीटने के मामले में पुलिस ने एक युवती को भी आरोपी बना दिया है। यह वारदात भोपाल (Bhopal Cop News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र में हुई थी। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को शनिवार दोपहर अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

पूरे वाक्ये को समझना है तो यह सौलह सेकंड का वीडियो ही काफी है जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है

https://www.facebook.com/share/r/YfjRXppv2QXXWKFc/?mibextid=0VwfS7

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार घटना 3 मई की शाम छह बजे हुई थी। शिकायत कांस्टेबल राहुल जायसवाल (Con Rahul Jaiswal) ने दर्ज कराई है। वह ट्रैफिक थाने में आरक्षक है। वह पिपलानी स्थित रत्नागिरी (Ratnagiri) के नजदीक पेट्रोल पंप के पास वाहन चेकिंग कर रहा था। तभी काले रंग की कार को रुकने के लिए उसने इशारा किया। लेकिन, आरोपी ने रोकने की बजाय उसे पहले टक्कर मार दी। जिस कारण वह कार की बोनट में जाकर गिर गया। इसके बाद कार चालक ने उसे नहीं रोका। रफ्तार बढ़ाकर वह भागने लगा। यह वाक्या ड्यूटी पर मौजूद दूसरे पुलिस कर्मचारियों ने देखा तो कार चालक का पीछा किया गया। इतना ही नहीं पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया। पुलिस कर्मियों ने पीछा करके कार को आधा किलोमीटर बाद उसे रोक लिया। उसको सूरज सिंह (Suraj Singh) चला रहा था जो कि अवधपुरी थाना क्षेत्र में रहता है। उसके साथ कार में महिला दोस्त शिवानी चौकसे भी थी। पुलिस ने दोनों को आरोपी बनाकर गिरफ्तार कर लिया है। कार चालक सूरज सिंह उम्र 29 साल है वह ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी में जॉब करता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 358/24 धारा 307/332/353 (हत्या के प्रयास, सरकारी कर्मचारी पर हमला और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का प्रकरण) दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: थाने की सीमा पता करने में लग गए चार महीने
Don`t copy text!