कांग्रेस नेताओं ने गंगा जल से किया महाकाल मंदिर का शुद्धिकरण

Share

विकास दुबे जैसे दुर्दांत अपराधी के मंदिर में प्रवेश से आस्था को ठेस पहुंची- सज्जन सिंह वर्मा

Vikash Dubey Arrest
महाकाल मंदिर में गार्ड राहुल यादव के साथ हिरासत में लेने के बाद गुरुवार सुबह की यह तस्वीर जो आज शुक्रवार सुबह बदल गई

उज्जैन। 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी विकास दुबे (Vikas Dubey) भले ही एनकाउंटर में मारा गया हो, लेकिन मरने के बाद भी विकास के नाम पर सियासत जारी है। विकास दुबे गुरुवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर (Mahakal Mandir) पहुंचा था। उनसे भगवान महाकाल के दर्शन भी किए थे। जानकारी के मुताबिक विकास ने करीब 1 घंटा मंदिर में ही गुजारा था। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया और यूपी पुलिस के हवाले कर दिया गया। विकास के मंदिर में प्रवेश को कांग्रेस ने मुद्दा बनाया है। शनिवार को पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा (Sajjan Singh Verma) के साथ तमाम कांग्रेस नेताओं ने मंदिर में गंगाजल छिड़ककर शुद्धिकरण किया।

झूठ बोल रही भाजपा सरकार

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के मंदिर में प्रवेश करने की वजह से आस्था को ठेस पहुंची है। उसके आने से मंदिर अपवित्र हो गया था। लिहाजा गंगाजल से साफ किया गया है। विधायक सज्जन सिंह ने एक बार फिर कहा कि साजिश के तहत विकास का सरेंडर कराया गया। मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा झूठ बोल रहे है। विकास दुबे की गिरफ्तारी को इंटेलिजेंस की कामयाबी बताया जा रहा है। जबकि उसे महाकाल मंदिर के गार्ड ने पहचाना और पकड़ा था।

वहीं शुद्धिकरण के इस मामले में भाजपा की तरफ से बयान सामने आया है। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस मंदिर के नाम पर सियासत कर रही है।

यह भी पढ़ें:   मध्यप्रदेश : ओटी में नर्स को Kiss करने वाले डॉक्टर को CMHO बनाया

सज्जन सिंह वर्मा ने किया था आव्हान

यह भी पढ़ेंः कल होगा मंत्रिमंडल के विभागों का बंटवारा

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!